एक्सप्लोरर

शरद पवार के पास लौटे 3 लापता NCP विधायक, कहा- हमें गुरुग्राम में बंधक बनाकर रखा था

एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि अब अजित पवार खेमें में सिर्फ एक विधायक बचा है, उससे भी हम संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि अजित पवार अपनी गलती सुधारें. मलिक ने दावा किया कि हमारे पास अब 165 विधायक हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीति को लेकर जो कुछ भी हो रहा है, वह किसी फिल्मी कहानी जैसा ही है. आज शरद पवार की एनसीपी के तीन विधायक वापस गुरुग्राम से मुंबई लौट गए हैं. कांग्रेस और एनसीपी नेताओं ने इन तीनों विधायकों को अपने कब्जे में ले लिया है. एक विधायक ने दावा किया है कि उन्हें गुरुग्राम के ओबरॉय होटल में बंधक बनाकर रखा गया था. इन तीन विधायकों के वापस आने के बाद अब एनसीपी 54 में से 52 विधायकों का साथ आने का दावा कर रही है.

कौन-कौन से विधायक वापस लौटे?

इससे पहले बताया जा रहा था कि एनसीपी के पांच विधायक लापता हैं. लेकिन अब इन विधायकों में से तीन विधायक अनिल पाटिल, दौलतसदरोड् और नितिन पवार मुंबई लौट आए हैं. बताया जा रहा है कि इन तीनों को वापस लाने में अहम भूमिका शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी मिलिंद नारवेकर, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी के विधायक जितेंद्र अव्हाड की है.

खाना खाने गए तब शरद पवार से संपर्क किया- विधायक

मुंबई लौटने वाले विधायकों का आरोप है, ‘’हमें गुरुग्राम के ओबरॉय होटल में रखा गया था. वहां बहुत ज़्यादा सुरक्षा थी. कल दोपहर को जब हमें ‘किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स’ में खाना खाने के लिए ले जाया गया, तब हमने एनसीपी चीफ शरद पवार से और बाक़ी सीनियर नेताओं से संपर्क किया. हमने उन्हें बताया कि हम गुरुग्राम में हैं.’’

शरद पवार के पास लौटे 3 लापता NCP विधायक, कहा- हमें गुरुग्राम में बंधक बनाकर रखा था

होटल के हर फ्लोर पर बाउंसर थे- विधायक

इतना ही नहीं विधायकों ने बताया, ‘’होटल में कुछ कांग्रेस नेताओं को भी भेजा गया था. वहां हरियाणा पुलिस की सुरक्षा बहुत ज़्यादा थी और हर फ्लोर पर बाउंसर थे.’’ विधायकों ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी नेताओं ने ‘किंगडम ऑफ़ ड्रीम्स’ पहुंचकर हमें अपने कब्जे में लिया. बता दें कि अब अजित पवार खेमे में वह खुद और पिंपरी चिंचवड से विधायक अण्णा बनसोडे ही बचे हैं.

वहीं, एनसीपी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि अब अजित पवार खेमें में सिर्फ एक विधायक बचा है, उससे भी हम संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि अजित पवार अपनी गलती सुधारें. मलिक ने दावा किया कि हमारे पास अब 165 विधायक हैं. इससे पहले आज सुबह नवाब मलिक ने ट्वीट करके लिखा, ‘’अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की. हम होंगें कामयाब.’’

यह भी पढ़ें-

शिवसेना से संपर्क करने वाले उद्धव ठाकरे के बयान को RSS ने बताया भ्रामक- सूत्र

केंद्रीय मंत्री ने पहले कहा- मनोज तिवारी CM बनें, फिर दी सफाई, AAP बोली- हमें वॉक ओवर मिला

IN Detail: चुनावी नतीजे आने से लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक की पूरी कहानी

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऐसा करिश्मा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: पेपर लीक पर संसद में बवाल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget