एक्सप्लोरर

क्यों अचानक आ रही मौत? महाराष्ट्र-तेलंगाना में साइलेंट हार्टअटैक! बोलते-बोलते गिरी छात्रा, खेलते-खेलते स्टूडेंट की मौत, Video

दो ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर किसी को भी डर लगेगा. पहली घटना में मंच पर बोलते-बोलते छात्रा की मौत हो गई, दूसरी घटना में क्रिकेट खेलते हुए अचानक छात्र गिर गया और फिर उठा ही नहीं.

Heart Attack: चलते-फिरते मौत का आना अब आम हो चुका है. दो ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर आपके मन में भी सवाल उठेगा कि आखिर अचानक दिल दगाबाज़ क्यों हो गया है? पहली घटना महाराष्ट्र के धाराशिव के शिंदे कॉलेज की है, जहां विदाई समारोह का मौका था और एक छात्रा अपनी बात रख रही थी और अचानक गिरकर उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना तेलंगाना के मेडलचल की है, यहां एक युवक की क्रिकेट खेलते-खेलते मौत हो गई.  

वो मंच पर बोल रही थी. बीच-बीच में हंसी के ठहाके लग रहे थे. किसी का क्या पता था कि अगले पल क्या होने वाला था और फिर जो हुआ उसने हर किसी सन्न कर दिया. यह घटना महाराष्ट्र के धाराशिव के शिंदे कॉलेज की है. मौका विदाई समारोह का था. छात्रा के चेहरे पर खुशी के भाव थे. कार्यक्रम में मौजूद हर एक चेहरा खुश था, लेकिन खुशी का ये मौका अचानक गम में बदल गया. 

बीएससी स्टूडेंट की चली गई जान 

छात्रा का नाम वर्षा भरत खरात बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, छात्रा की बचपन में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी. हालांकि सर्जरी के बाद उसे कभी भी किसी तरह की दिक्कत महसूस नहीं हुई. जब छात्रा बीएससी थर्ड ईयर पास आउट कर विदाई समारोह में दूसरे छात्रों के साथ अपने अनुभव शेयर कर रही थी, उसके दिल ने साथ छोड़ दिया और छात्रा की जिंदगी इसी के साथ समाप्त हो गई. 

 

तेलंगाना में बीटेक स्टूडेंट की मौत

छात्रा वर्षा भरत खरात की मौत से पूरा परिवार मातम में डूबा है. हर किसी की जुंबा पर एक ही सवाल है, ये कैसे हो गया? यही सवाल क्रिकेट खेलने गए विनय कुमार का परिवार भी पूछ रहा है. तेलंगाना के मेडचल में सीएमआर इंजीनियरिंग कॉलेज का मैच चल रहा था. बी.टेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट विनय कुमार क्रिकेट के मैदान पर शॉर्ट कवर पर तैनात थे. 

क्रिकेट खेलते-खेलते हो गई मौत

बल्लेबाज लेग साइड की ओर शॉट खेलता है, विनय कुमार पूरी चुस्ती के साथ आगे बढ़ते हैं. हालांकि दूसरा फील्डर गेंद को फील्ड करता है. यहां तक सब कुछ ठीक था, लेकिन जैसे वो दूसरी गेंद के लिए अपनी फील्डिंग पोजिशन में आने के लिए लौटते हैं. उनका एक हाथ सीने की ओर जाता है और फिर पैर जवाब दे देते हैं. विनय कुमार वहीं फील्ड पर गिर जाते हैं. विनय कुमार के जमीन पर गिरते ही उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका और मौत के पीछे जो वजह सामने आई वो हैरान करने वाली है. हार्ट अटैक.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget