एक्सप्लोरर

CAA पर संजय निरुपम बोले- अपनी भूमिका स्पष्ट करें सीएम उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सीएए एनपीआर पर स्टैंड को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अपनी भूमिका स्पष्ट करें.

मुंबई: सीएए कानून को लेकर पूरे देश में विरोध के स्वर मुखर है. महाराष्ट्र में कभी बीजेपी के पुराने साथी उद्धव ठाकरे ने नागरिकता कानून पर नरम रुख अख्तियार किया है जिसके बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस से विरोध के स्वर उठने लगे हैं. कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे के स्टैंड को लेकर विरोध जाहिर किया है. निरुपम का कहना है की जब कांग्रेस एनसीपी गठबंधन की सरकार है तो सवाल उठता है की क्या कांग्रेस एनसीपी के शीर्ष नेताओं से चर्चा कर उद्धव ठाकरे ने ये स्टैंड लिया है. संजय निरुपम का कहना है की ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता में कंफ्यूज़न पैदा होगा और ये पार्टी के लिए अच्छा नहीं है. कभी बीजेपी के साथी रही शिवसेना ने वैसे तो एनसीपी कांग्रेस के संग मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली है उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए हैं. नागरिकता कानून को लेकर विवाद के बीच मे उद्धव ठाकरे का दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात करना उसके बाद नागरिकता कानून के लिए सकरात्मक रुख दिखाना कांग्रेस को बिल्कुल रास नहीं आया है. कांग्रेस नेता संजय निरूपम का कहना है कि पूरे देश में कांग्रेस इस कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और महाराष्ट्र में कांग्रेस समर्थित सरकार इसका समर्थन कर रही है ऐसे में यह स्पष्ट होना चाहिए कि क्या उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस एनसीपी के नेताओं से बात करके अपना समर्थन जाहिर किया है. क्योंकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है. संजय निरुपम का ये भी कहना है कि कांग्रेस पार्टी की अपनी भूमिका है, कांग्रेस पूरे देश मे इसके खिलाफत में खड़ी है. महराष्ट्र में सरकार में कांग्रेस की बड़ी भूमिका है एनसीपी ने भी कानून के खिलाफ भूमिका ले रखी है ऐसे में हम दोनों के समर्थन से मुख्यमंत्री बने उद्धव ठाकरे भूमिका लेते हैं, सीएए गलत नहीं है. एनपीआर लागू होना चाहिए तब सवाल उठता है की क्या हमारी पार्टी के प्रमुख लोगों के साथ चर्चा हुई है क्योंकि बिना चर्चा के बढ़ेंगे तो कांग्रेस पार्टी का नुकसान होगा. क्योंकि लोग सवाल उठाएंगे कहेंगे दिल्ली में कांग्रेस एनपीआर का विरोध करती है और मुम्बई में एनोईआर का समर्थन. ऐसे सवाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन मे भ्रम पैदा करेंगे इसके ऊपर सफाई आना बहुत आवश्यक है.

व्हाइट हाउस ने कहा- भारत के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान को आतंकवादियों पर करनी होगी कार्रवाई

शाहीन बाग: चौथे दिन भी नहीं बनी बात, प्रदर्शनकारियों ने रखी ये मांगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget