एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: रामदास अठावले ने शिवसेना को दिया झटका, कहा- पांच साल के लिए हो एक सीएम, फडणवीस का किया समर्थन

शिवसेना अपनी मांग से पीछे हटने के मूड में नहीं है. वह ढाई ढाई साल के सीएम के फॉर्मूले पर अड़ी हुई है. इस बीच रामदास अठावले ने कहा है कि राज्य में एक ही सीएम हो और वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करे.

मुंबई: महाराष्ट्र में अगली सरकार को लेकर सस्पेंस बरकार है. शिवसेना ने साफ कर दिया है कि वह 50-50 फॉर्मूले के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. इस बीच एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान देते हुए शिवसेना को झटका दिया है. अठावले ने कहा कि वे एक ही मुख्यमंत्री चाहते हैं जो पूरे पांच साल तक का कार्यकाल पूरा करे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के लिए उन्होंने देवेंद्र फडणवीस का समर्थन किया.

महाराष्ट्र: रामदास अठावले ने शिवसेना को दिया झटका, कहा- पांच साल के लिए हो एक सीएम, फडणवीस का किया समर्थन

सोनिया गांधी बोलीं- ‘RTI बिल को कमज़ोर कर रही है मोदी सरकार, जवाब देने से करती है गुरेज़’

रामदास अठावले ने कहा, ''हम एक ही मुख्यमंत्री चाहते हैं जो पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करे. महायुति (बीजेपी-शिवसेना गठबंधन) को बहुमत मिला है. कल देवेंद्र फडणवीस को बीजेपी के विधायक दल का नेता चुना गया है. हमलोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का समर्थन करने का फैसला किया है क्योंकि हमारे लिए वही आगे चल रहे हैं.’’ यानी साफ है कि अठावले, शिवसेना के 50-50 फॉर्मूले की मांग के साथ नहीं है. ऐसे में ये शिवसेना के लिए झटका है.

उधर शिवसेना किसी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं दिख रही है. ऐसी खबरें थीं कि शिवसेना ने 50-50 फॉर्मूले पर नरमी बरत ली है लेकिन शिवसेना नेता संजय राउत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने शिवसेना में फूट की भी खबरों को खारिज कर दिया. इसके साथ ही आज शिवसेना ने अपने विधायक दल का नेता भी घोषित कर दिया है. एकनाथ शिंदे को शिवसेना के विधायक दल का नेता चुना गया है. उनके नाम का प्रस्ताव खुद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने किया.

महाराष्ट्र: BJP-शिवसेना में 50-50 फॉर्मूले पर तकरार बरकरार, राउत बोले- कोई हमें बच्चा पार्टी न समझे

यानी कुल मिलाकर बीजेपी ने भी अपना नेता चुन लिया है. शिवसेना ने भी अपने नेता की घोषणा कर दी है लेकिन सरकार कैसे बनेगी ये अभी तक तय नहीं हो पाया है. चुनाव नतीजे आए हुए एक सप्ताह पूरे होने को है. वहीं आज शिवसेना के नेता राज्यपाल से मिलेंगे. संजय राउत ने कहा कि भारी बारिश के किसानों को हुए नुकसान के मुद्दे को लेकर शिवसेना राज्यपाल से आज शाम 6:15 मिलेगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
LIVE: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन
दिल्ली: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव मुख्यालय की ओर मार्च की कोशिश, कई प्रदर्शनकारी डिटेन

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget