एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: CM शिंदे पर उद्धव ठाकरे का निशाना, कहा- कल रिक्शा चालक का रिक्शा रफ्तार से चल रही थी, कहीं...

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने एक बैठक के दौरान देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की सरकार गिरने के बाद आज उन्होंने महिला पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की. इस मीटिंग के दौरान उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कल राज्य के डिप्टी सीएम फडणवीस (Deputy CM Fadnavis) ने प्रेस में जिस तरह से सीएम शिंदे के सामने से माइक छीना इसी तरह कब क्या छीन लेंगे पता नहीं चलेगा.

दरअसल महाराष्ट्र की राजनीति में हाल ही में काफी उछल पुथल और शिवसेना के बागी विधायकों के भागम भाग के बाद आखिर में उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया और एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली. इस बीच देवेंद्र फडणवीस और शिंदे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनथ शिंदे मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस ने उनके सामने से माइक उठा लिया और खुद बोलने लग गए. 

इसके अलावा उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे के कल विधानसभा में दिए भाषण पर भी तंज कसा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कल विधानसभा में रिक्शा चालक (एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री)  की रिक्शा तूफानी रफ्तार से चल रही थी. इसमें ब्रेक ही नहीं था वहां बैठे लोगों को लग रहा था कि कहीं रिक्शा का एक्सीडेंट ना हो जाए. 

शिवसेना नेता संजय राउत 

बता दें कि आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने भी बागी हुए शिंदे गुट पर जमकर वार किया है. उन्होंने कहा कि हमें यानी शिवसेना को पूरा विश्वास है. हम 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. लेकिन क्या आप तैयार है? क्या आपको विश्वास है? इस देश में आप जांच एजेंसी और पैसे से सरकार को हाई जेक नहीं कर सकते है. राउत ने कहा कि बागी हुए विधायकों को पैसा के अलावा और कुछ भी मिला है, जो अबतक रहस्य है. 

राउत ने कहा कि असली शिवसेना हम ही हैं. हमें उम्मीद है कि शिवसेना से बागी हुए विधायक जल्द वापस आ जाएंगे. वह हमारे लोग है, जब उनका भ्रम दूर हो जाएगा तो वो वापस आ जाएंगे. उन्होंने शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े द्वारा भेजे गए उद्धव ठाकरे गुट के विधायकों के अयोग्यता के नोटिस पर कहा कि शिंदे कैंप अगर नोटिस देना चाहता है तो उन्हें देने दीजिए. शिवसेना को पूरा भरोसा है. अगर मघ्याविधी चुनाव होगा तो हम 100 सीट जीतेंगे. 

ये भी पढ़ें:

Gujarat Weather Forecast: गुजरात में लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, आठ जुलाई तक इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

Gujarat Politics: चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल हर हफ्ते करेंगे गुजरात का दौरा, इन मुद्दों पर जनता से करेंगे बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget