एक्सप्लोरर

Gujarat Politics: चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल हर हफ्ते करेंगे गुजरात का दौरा, इन मुद्दों पर जनता से करेंगे बात

Gujarat Assembly Election: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गुजरात में आप सक्रीय हो गई है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, वो हर हफ्ते गुजरात का दौरा करेंगे और लोगों से अलग-अलग मुद्दों पर बात करेंगे.

Gujarat Politics News: गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वह भ्रष्टाचार और खेती जैसे विभिन्न मुद्दों पर जनता के साथ बातचीत करने के लिए हर सप्ताह राज्य का दौरा करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने दावा किया कि अगर लोग राज्य में एक ‘ईमानदार पार्टी’ को सत्ता में लाते हैं, तो उन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना संभव है. केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में दिखाया है कि वे अपने वादे पर कायम रहते हैं.

फ्री बिजली को लेकर क्या बोले केजरीवाल?

केजरीवाल ने बिजली के मुद्दे पर आयोजित एक बैठक के दौरान कहा ‘‘गुजरात को भी सस्ती, मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिल सकती है, लेकिन शर्त केवल एक है कि आपको राजनीति, सरकार बदलनी होगी और एक ईमानदार पार्टी सत्ता में लानी होगी. मैं रविवार को गुजरात की बिजली समस्या के समाधान के साथ वापस आऊंगा.” जब कुछ लोगों ने उन्हें प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों को उठाया तो ‘आप’ नेता ने कहा कि वह उन पर अलग से चर्चा करेंगे.

Gujarat Corona Update: गुजरात में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 456 नए केस, जानें- अब कितने हैं एक्टिव मामले?

केजरीवाल हर सप्ताह करेंगे गुजरात का दौरा 

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमें बिजली पर चर्चा करनी चाहिए. हम अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे. मैं हर सप्ताह गुजरात का दौरा करूंगा और भ्रष्टाचार, कृषि, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के मुद्दों पर ‘जन संवाद’ करूंगा.” केजरीवाल ने कहा कि अगर गुजरात के मंत्री हजारों यूनिट की खपत के बावजूद शून्य बिजली बिल का आनंद ले सकते हैं, तो आम जनता को क्यों नहीं.

बैठक के दौरान एक किसान द्वारा उठाए गए एक मुद्दे का जिक्र करते हुए, केजरीवाल ने कहा कि अगर गुजरात में किसानों को रात में बिजली की आपूर्ति की जाती है, तो मंत्रियों को भी सचिवालय में कुछ समय के लिए रात में काम करने का अवसर दिया जाना चाहिए.

केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना

केजरीवाल ने किसी का नाम लिये बगैर बीजेपी के नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया कि गुजरात में बिजली कटौती नहीं होती है. उन्होंने कहा कि गुजरात के एक ‘‘बहुत बड़े नेता” ने कहा कि राज्य के लोग मुफ्त में कुछ नहीं चाहते. केजरीवाल ने कहा, ‘‘पहले आप मुफ्त बिजली त्याग दीजिए....’’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्हें (बीजेपी) डर है कि अगर लोगों को मुफ्त बिजली मुहैया करा दी गई तो उनके पास लूटने के लिए कुछ नहीं बचेगा.” उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में 73 फीसदी लोगों का बिजली बिल शून्य आता है. उन्होंने कहा कि पंजाब में यह योजना एक जुलाई से शुरू की गई है, यह 80 फीसदी तक होगा.

ये भी पढ़ें-

Gujarat News: गुजरात में आवारा कुत्तों का आतंक, वडोदरा में बच्चे को काटा, सूरत में 15 पर किया जानलेवा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget