एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'शिंदे ने मुख्यमंत्री पद पाया, फडणवीस के जीवन में भूकंप आया!' सामना के जरिए शिवसेना का हमला

Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति अब बदल गई है. सत्ता भी बदल गई है. ऐसे में शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक बार फिर बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस पर हमला किया है और उद्धव की तारीफ की गई है.

Siv Sena Attack On BJP: शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने मुखपत्र सामना (Saamana) के जरिए एक बार फिर बीजेपी (BJP) और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) पर हमला किया है. सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुख्यमंत्री पद पाया, देवेंद्र फडणवीस के जीवन में भूकंप आया और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने यही कमाया. एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और उनके मंत्रिमंडल में देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करना पड़ा यही असली भूकंप है. फडणवीस फिर आए लेकिन वे इस तरह से ‘आधे’ आएंगे, ऐसा किसी को नहीं लगा था! अब राज्य में क्या होगा?

सामना में कहा गया है कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और इस वजह से महाराष्ट्र में एक पर्व समाप्त हो गया. कुल मिलाकर ढाई सालों का ही यह कालखंड था, लेकिन बुधवार की रात मुख्यमंत्री पद और विधायक के पद से इस्तीफा देकर वे मुक्त हो गए. 5 साल के लिए स्थापित हुई महाविकास आघाड़ी की सरकार ढाई वर्षों में गिर गई, ऐसा कांग्रेस या राष्ट्रवादी कांग्रेस के कारण नहीं हुआ. उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा देते समय कहा कि मेरे ही लोगों ने धोखा दिया.

कुल कितने विधायक?

एकनाथ शिंदे के साथ कितने विधायक हैं ये छोड़ दें, लेकिन ये सभी विधायक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए और उन्होंने ही उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत की। दलबदल विरोधी कानून के तहत उनके विधायक का पद जा सकता है लेकिन महाराष्ट्र के राज्यपाल और सर्वोच्च न्यायालय ने दल बदलनेवालों को बल प्रदान किया. अगर किसी को पार्टी बदलनी होगी तो उसे जनता की नजरों के सामने बदलना चाहिए. उसमें जनता को मुंह दिखाने की हिम्मत होनी चाहिए. दल बदलने की वजह से अयोग्य ठहराए जाने की आशंका वाले विधायकों ने महाराष्ट्र का राजनीतिक भविष्य तय किया और राज्यपाल महोदय ने इस संविधान से परे कृत्य के ‘पेड़े’ खाए!

किसका हिंदुत्व!

दीपक केसरकर शिंदे गुट के प्रवक्ता हैं. उनमें अचानक हिंदुत्व और बीजेपी के प्रति आत्मीयता उमड़ आई. ये समझने जैसी बात है. लेकिन केसरकर जिस सावंतवाड़ी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 में निर्वाचित हुए थे, वहां बीजेपी के साथ युति होने के बावजूद केसरकर के खिलाफ राजन तेली नामक बागी को बीजेपी ने खड़ा किया था और उसके प्रचार के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत खुद आए. चुनाव में शिवसेना के 30 उम्मीदवार बीजेपी समर्थित बागियों की वजह से पराजित हो गए. शिवसेना के विधायकों की संख्या कम हो और मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना का दावा कमजोर हो इसके लिए यह खेल किया गया. शिंदे गुट में आज शामिल करीब 17 विधायकों को बीजेपी ने आज सीधे गिराने का प्रयास किया यह सत्य है. दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा मतलब 40 विधायकों ने निश्चित तौर पर किस वजह से पार्टी छोड़ी? उन्होंने व उनके प्रवक्ता ने लगातार अलग-अलग कारण बताए.

नई सरकार आई?

महाराष्ट्र (Maharashtra) में भूकंप आया और ऐसा भूकंप राजनीति में कभी आया ही नहीं था, ऐसा वर्णन एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की बगावत को लेकर किया गया. शिंदे की बगावत के पीछे चाणक्य कहकर संपूर्ण मीडिया देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis) को श्रेय दे रहा था. लेकिन सत्य अलग ही था. ये बगावत सीधे दिल्ली (Delhi) के सूत्रों द्वारा कराई गई और महाराष्ट्र की बीजेपी (BJP) इस बारे में पूरी तरह से अंधेरे में थी. एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, ऐसा जो कह रहे थे वे बाद में धराशायी हो गए. फडणवीस के लिए यह झटका है. अमित शाह (Amit Shah) से फडणवीस के संबंध अच्छे नहीं हैं. महाराष्ट्र की राजनीति में अब आदर्श नहीं रहा है. उसकी खिचड़ी बन गई है. फिलहाल नया राज आया है.

ये भी पढ़ें: 'वाजपेयी युग की विचारधारा देश की राजनीति से हुई अस्त'- सामना में शिवसेना ने BJP पर साधा निशाना

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: 'राज्यपाल और न्यायालय ने सत्य को खूंटी में टांग दिया' - सामना में शिवसेना ने उठाए शिंदे सरकार पर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget