एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने की फडणवीस से मुलाकात, जानें महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर क्या कहा?

Maharashtra Political Crisis: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने कहा कि शिवसेना में अंदरूनी कलह से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. हम इंतजार कर रहे हैं और स्थिति को देख रहे हैं.

Ramdas Athawale on Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के कारण महाविकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल घिरे हैं. उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) संगठन और सरकार को बचाने की कवायद में जुटे हैं. इस बीच बीजेपी (BJP) और उनके सहयोगियों की नजर भी इस पूरी घटनाक्रम पर बनी हुई है. केंद्रीय मंत्री और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रामदास अठावले (Ramdas Athawale) और कई बीजेपी नेताओं ने आज मुंबई में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) से उनके आवास पर मुलाकात की.

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मैंने देवेंद्र फडणवीस से बात की है, उन्होंने कहा कि शिवसेना में अंदरूनी कलह से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे अपने बीच के विवाद को खुद सुलझा लेंगे, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है. हम इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं.

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर क्या बोले अठावले?

केंद्रीय मंत्री और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रामदास अठावले और कई बीजेपी नेताओं ने आज मुंबई में देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की है. रामदास अठावले ने कहा कि हमने सरकार बनाने के बारे में नहीं सोचा है. हम देखेंगे कि आने वाले समय में क्या होता है. शरद पवार, अजीत पवार, उद्धव ठाकरे, संजय राउत के ये कहने के बारे में कि वे बहुमत दिखाएंगे इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इतने सारे विधायक आपको छोड़ चुके हैं. शिवसेना से 37 और 7-8 निर्दलीय विधायक छोड़ चुके हैं तो आप बहुमत को लेकर ऐसा कैसे कह सकते हैं?

क्या उद्धव ठाकरे सरकार का समय पूरा हो गया?

इससे पहले शुक्रवार को रामदास अठावले (Ramdas Athawale) ने महाराष्ट्र की राजनीतिक उठापटक (Maharashtra Political Crisis) को लेकर कहा था कि उद्धव ठाकरे का समय पूरा हो गया है. ज्यादातर विधायक एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के साथ जाएंगे और वह बीजेपी के साथ सरकार बनाएंगे. उधर शिवसेना सांसद संजय राउत अपनी पार्टी में बगावत के सवालों पर सलाह देते हुए कहा है कि इस सियासी संकट में देवेंद्र फडणवीस खुद को शामिल न करें. उन्होंने फडणवीस की एनसीपी के साथ 80 घंटे की अल्पकालिक सरकार का भी जिक्र किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget