एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में पुलिस कर्मियों का नहीं हो रहा प्रमोशन, ये है कारण

Maharashtra: महाराष्ट्र में कई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को प्रमोशन का इंतजार है लेकिन इसको लेकर कुछ नहीं हो रहा है.

Maharashtra: महाराष्ट्र में कई ऐसे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हैं जो कि महीनों से अपने प्रमोशन के इंतजार में हैं. इनमें से कई ऐसे हैं जिन्हें कि उनके रिटायरमेंट के दिन प्रमोशन मिला. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2022 में करीब 175 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को प्रमोट कर उन्हें असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस बनाया जाएगा. लेकिन अब 4 महीने से किसी को प्रमोट ही नहीं किया गया. 

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान 5 से 7 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक 1991-92 बैच के अधिकारी हैं, वो जिस दिन रिटायर हुए उन्हें उसी दिन प्रमोट कर एसपी बनाया और रिटायर कर दिया गया. एक अधिकारी ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान बताया कि रिटायरमेंट के दिन प्रमोशन मिलना बड़ा ही अजीब लगता है. ऐसा इसलिए क्योंकि डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) कई महीने पहले इनके प्रमोशन पर मुहर लगा चुकी है. 

कितनी पोस्ट है? 

महाराष्ट्र डीजीपी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य में ACP की कुल पोस्ट 754 है. इसमें से 279 पोस्ट खाली है. पिछले साल 175 लोगों को प्रमोट करना तय किया गया था लेकिन कुछ लोगों ने प्रमोशन के लिए अपनी सहमति नहीं दी तो आंकड़ा 163 हो गया. फिर कुछ लोगों ने प्रमोशन से मना किया तो अब यह 152 पहुंच गया है.

अधिकारी ने क्या कहा? 

अधिकारी ने बताया कि हमने डीपीसी के निर्णय के बाद दूसरी रेवेन्यू डिवीजन बांटने वाली प्रक्रिया को पूरा कर लिया और डीजीपी ऑफिस के स्तर पर सारी बातें पूरी हो चुकी है. अब मंत्रालय आगे की प्रक्रिया पूरी कर इन अधिकारियों को प्रमोट कर उन्हें पोस्टिंग देनी है, जो किसी कारण से रुकी हुई है. 

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने क्या कहा?

एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (जिसे प्रमोशन का इंतजार है) ने बताया, “हम कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया. हम 1991-92, 1992-93 बैच के लोग हैं और हर महीने कई लोग रिटायर हो रहे हैं. मार्च के महीने में 5-6 लोग, अप्रैल के महीने में 8 लोग और मई के महीने में 10 के करीब लोग सेवानिवृत्त हुए हैं''

रेवेन्यू डिवीजन क्या है? 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र को 7 रेवेन्यू डिवीजन में बांटा गया है. इसमें नागपुर डिवीजन, अमरावती डिवीजन, पुणे डिवीजन, औरंगाबाद डिवीजन, नासिक डिवीजन, कोंकण -1 डिवीजन और कोंकण -2 डिवीजन हैं.

अधिकारियों का प्रमोशन रह जाता है. डीपीसी से जिनके नाम सामने आते हैं उन्हें हम पूछते हैं कि वो किस रेवेन्यू डिवीजन में काम करेंगे. इसके बाद हम वहां कितने पद खाली हैं, उसके हिसाब से उनकी उस डिवीजन में प्रमोशन के साथ पोस्टिंग की जाती है. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra CET 2023: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक की मदद से करें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget