एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'शरद पवार किंगमेकर भी हैं और...', NCP में बगावत के बीच बोले देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे पर भी दिया बयान

Devendra Fadnavis On Sharad Pawar: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी चीफ शरद पवार के बीच 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले एक डील हुई थी.

Devendra Fadnavis Interview: शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के नेतृत्व में रविवार (2 जुलाई) को बगावत हुई. इसके बाद अजित पवार गुट ने पार्टी विधायकों का अपने साथ समर्थन दिखाने के लिए बुधवार (5 जुलाई) को मुंबई में बैठक बुलाई. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि मीटिंग में 53 में से 35 विधायक शामिल हुए. इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एएनआई से बात करते हुए एनसीपी चीफ शरद पवार और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को लेकर खुलासा किया. 

फडणवीस ने कहा, '' साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच डील हुई थी. इसमें शरद पवार ने ठाकरे से कहा था कि अगर बीजेपी 130 सीट जीतती है तो उसे आपकी जरूरत नहीं रहेगी. ऐसे में हम जहां बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं हमें मदद कीजिए. आपकी सीटों पर हम मदद करेंगे. ऐसे में आपका महत्व रहेगा, लेकिन नंबर फंस गया. नंबर फंसने के बाद पवार की पार्टी के लोग चाहते थे कि स्थिर सरकार रहे. बाद में पवार को लगा कि ये बीजेपी और एनसीपी की सरकार बनती है तो एक मजबूत मुख्यमंत्री रहेगा. पार्टी का वजूद रहेगा. ऐसे में अपना वजूद क्या रहेगा? दूसरा गठजोड़ (एमवीए) बन जाता है तो मैं किंगमेकर भी मैं हूं और सरकार में भी रहूंगा,''

फडणवीस ने आगे कहा कि शरद पवार बाद में किंगमेकर से किंगब्रेकर बन गए. जो लोग भी हमारे साथ आए हैं वो कहते हैं कि एनसीपी में हमारी नहीं सुनी जाती थी.  

शरद पवार ने क्या खुलासा किया था?
हाल ही में बीजेपी नेता फडणवीस ने एक प्राइवेट न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2019 के चुनाव परिणाम के बाद एनसीपी और बीजेपी में सरकार बनाने को लेकर सहमति बनी थी, अजित पवार के शपथ लेने के तीन से चार दिन पहले शरद पवार पलट गए. ऐसे में अजित पवार के पास कोई रास्ता नहीं रह गया, मैंने सीएम पद की शपथ ली और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. ये सरकार सिर्फ तीन दिन चली थी. 

फडणवीस के इस बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने पलटवार करते हुए कहा था कि कोई गेंदबाज को विकेट दिखाएंगा तो हम उसे कैसे छोड़ेंगे. इस पर फडणवीस ने कहा था कि मैं ऐसी ही गुगली मारता रहूंगा. 

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Speech: 'शरद पवार ने हमारी बैठक में कहा था कि...', अजित पवार का 2024 के लोकसभा चुनाव और पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget