एक्सप्लोरर

Maharashtra: मुंबई में करीब 20 करोड़ का ड्रग्स बरामद, 3 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

Mumbai Drugs Racket Busted: मुंबई में डीआरआई ने एक ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और इन लोगों के पास के लगभग 20 करोड़ रुपये की कोकीन भी बरामद हुई.

Mumbai Drugs Case: महाराष्ट्र के मुंबई में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया है. एक अफ्रीकी नागरिक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 20 करोड़ रुपये की कोकीन भी जब्त की गई है. इसका वजन 1970 ग्राम होने का दावा किया जा रहा है. अदीस अबाबा से मुंबई यात्रा कर रहे इन यात्रियों को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है. फिलहाल आगे की जांच चल रही है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस यात्री ने अपने बैग में अंदर सफेद रंग का पाउडर रखा हुआ था. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. पूरे मामले की जानकारी राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दी है. इससे पहले 20 मार्च को भी मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई ने कार्रवाई करते हुए लगभग 70 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की थी.

मार्च में मिली थी 70 करोड़ की ड्रग्स

मार्च के महीने में एक खुफिया जानकारी मिली थी कि अदीस अबाबा से मुंबई की यात्रा कर रहे एक यात्री भारत में नारकोटिक दवाओं की तस्करी कर रहा है, इसके बाद मुंबई हवाई अड्डे पर DRI, MZU के अधिकारियों की एक टीम ने इसकी निगरानी की. 19 मार्च की सुबह डीआरआई अधिकारियों की टीम ने संदिग्ध यात्री को रोका और यात्री के सामान की गहन तलाशी की गई. इसके बाद यात्री के सामान में छिपाई गई 9.97 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई. जिसकी कीमत लगभग 70 करोड़ रुपये आंकी गई.

यात्री ने किए कई खुलासे

पूछताछ के दौरान यात्री ने खुलासा किया कि उसे ट्रॉली बैग मुंबई के एक होटल में एक व्यक्ति को सौंपना था. ड्रग्स की डिलीवरी लेने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया गया. इसके बाद अधिकारी एक नाइजीरियाई नागरिक को पकड़ने में सफल रहे, जो डिलीवरी लेने के लिए होटल आया था. नाइजीरियाई नागरिक के घर से थोड़ी मात्रा में कोकीन और हेरोइन बरामद की गई. अधिकारियों ने बाद में दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया, जिन्हें डीआरआई हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: Delhi: 940 करोड़ की डग्स जब्त, 36 विदेशी नागरिकों समेत 113 गिरफ्तार, 2022 में NCB ने ताबड़तोड़ कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget