एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'अब राम लला के दर्शन के लिए जा रहे हैं अयोध्या', बोले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे

Maharashtra: महाराष्ट्र के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे 15 जून को अयोध्या जाएंगे. उन्होंने कहा कि वे राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं.

Aaditya Thackeray Ayodhya Visit: अयोध्या एक बार फिर राजनीति के केंद्र में है. इस बार अयोध्या (Ayodhya) की चर्चा महाराष्ट्र (Maharashtra) में हो रही है. पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने अयोध्या जाने का एलान किया था, हालांकि राज ठाकरे ने बाद में अपनी अयोध्या यात्रा रद्द कर दी थी. वहीं अब महाराष्ट्र के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) अयोध्या जा रहे हैं.

अपनी अयोध्या यात्रा को लेकर मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम राम लला के दर्शन (अयोध्या में) के लिए जा रहे हैं. संघर्ष का समय खत्म हो गया है, हम तब भी वहीं थे और अब कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है, अब हम भगवान राम का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं. 

पहले 10 जून को जाने वाले थे अयोध्या

हाल ही में शिवसेना नेता संजय राउत ने जानकारी दी थी कि आदित्य ठाकरे देश भर से शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ 15 जून को अयोध्या जाएंगे और वहां आशीर्वाद लेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया था कि ये यात्रा बिल्कुल राजनीतिक नहीं है, यह हमारे विश्वास के लिए है. बता दें कि, आदित्य ठाकरे पहले 10 जून को अयोध्या जाने वाले थे. लेकिन राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने अयोध्या जाने की तारीख बदलकर 15 जून कर दी थी. शनिवार को आदित्य ठाकरे ने कहा कि अब हम भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जा रहे हैं.

टारगेट किलिंग को लेकर कही ये बात

वहीं इस दौरान आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कश्मीर (Kashmir) में बढ़ रही टारगेट किलिंग (Target Killings) की घटनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कश्मीर के हालात बेहद चिंताजनक हैं. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन समयों में स्थिति फिर से दोहराई जा रही है. हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाएगी. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम (Kulgam) जिले में गुरुवार को एक आतंकी ने बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पिछले एक महीने में ये टारगेट किलिंग का आठवां मामला रहा. 

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: कैसे निकलेगा ज्ञानवापी का हल? मौलाना मदनी ने दिया जवाब, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी कही बड़ी बात 

Sidhu Moose Wala Murder: पुलिस के हाथ लगा बड़ा सुराग, हरियाणा के इस शहर से जुड़ा सिद्धू मूसेवाला की हत्या का लिंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल
'अगर तीनों मनमानी करेंगे तो क्या', SC में EC के हलफनामे पर कांग्रेस नेता के सवाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget