महाराष्ट्र: नोटबंदी में नगर निकाय चुनावों में NCP से 1 सीट ज्यादा जीत पाई BJP

मुंबई: क्या नोटबंदी की परीक्षा में लोगों ने बीजेपी को पास कर दिया है. महाराष्ट्र नगर निकाय के चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर तो उभर है लेकिन वह एनसीपी से मात्र एक सीट ज्यादा ही जीत पाई.
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के दूसरे दौर के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. एनसीपी और कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले लातूर और पुणे की 14 नगर परिषद के नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हैं लेकिन यह जीत वैसी नहीं है जिसकी उम्मीद बीजेपी ने की थी.
14 नगर अध्यक्षों में पांच नगर अध्यक्ष बीजेपी के चुनकर आए तो वहीं कांग्रेस और एनसीपी के दो-दो, शिवसेना के एक और निर्दलियों के तीन चुनकर आए. नगर परिषद के 341 सीटों में से बीजेपी को 100 सीट, कांग्रेस को 64 सीट, एनसीपी को 99 सीट, शिवसेना को 28 सीट और अन्य को 50 सीट मिलीं.
पहले दौर की तरह दूसरे दौर में भी विरोधियों का सूपड़ा साफ करने का दावा बीजेपी ने किया था. लेकिन ऐसा पूरी तरह हो नहीं पाया. स्थानीय निकाय के चुनाव के पहले चरण में नगर परिषद की 147 में 51 सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी. जबकि शिवसेना को 25, कांग्रेस को 23 और एनसीपी को 18 सीट मिली थी.
Source: IOCL



























