एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधान परिषद: मंत्री हसन मुश्रीफ का आरोप- राज्यपाल और देवेंद्र फडणवीस के बीच है गठजोड़

हसन मुश्रीफ का दावा है कि राज्य सरकार की तरफ से जो 12 नाम राज्यपाल को भेजे जाने हैं वे उसे नामंजूर करेंगे. राज्यपाल और देवेंद्र फडणवीस के बीच ये तय हुआ है.

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार में ग्राम विकास मंत्री और एनसीपी के बड़े नेता हसन मुश्रीफ ने महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच गठजोड़ का बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि राज्यपाल मनोनीत 12 सदस्यों के जो नाम सरकार की तरफ से राज्यपाल को भेजे जाने है उसे वे नामंजूर करेंगे. पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल के बीच सेटिंग हो चुकी है.

हसन मुश्रीफ ने दावा किया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने ये बात एक कार्यकर्ता के यहां कही है जिसमें उन्होंने दावा किया कि फडणवीस और राज्यपाल महोदय के बीच तय हुआ है कि भेजे गए नामों को मंजूर नहीं करना है. बता दें कि अभी तक सरकार ने सदस्यों के नामों की लिस्ट राज्यपाल को नहीं भेजी है.

जून महीने में विधान परिषद की 12 राज्यपाल नियुक्त सीट खाली हुई हैं. महाराष्ट्र सरकार ने पिछले हफ्ते हुई कैबिनेट की बैठक में राज्यपाल नियुक्त सदस्यों के लिए नाम भेजने को लेकर मंजूरी दी थी.

नियम के मुताबिक, राज्यपाल नियुक्त सदस्य कला, साहित्यिक, पत्रकार और सहकार जैसे अलग-अलग क्षेत्र के होने चाहिए. ऐसे में अगर सरकार की ओर से भेजे गए नाम नियम के बाहर के हुए तो राज्यपाल इसे नामंजूर कर सकते हैं. लिहाज़ा सरकार हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है.

उधर बीजेपी ने भी हसन मुश्रीफ को जवाब दिया है. नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर ने कहा है कि सरकार असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ग़ैर-ज़िम्मेदाराना बयान दे रही है और विवाद खड़ा करना चाहती है. दरेकर ने कहां कि सरकार में शामिल पार्टियों में ही किसका नाम भेजा जाए इसे लेकर एक मत नहीं है. इसलिए अब तक नाम नहीं भेजे हैं. वहीं सरकार को इस बात का डर है कि अगर नियम के हिसाब से नाम नहीं भेजे गए तो राज्यपाल उसे मंज़ूर नहीं करेंगे. इसलिए पहले ही सरकार विवाद खड़ा करना चाहती है.

जानकारी के मुताबिक, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की तरफ से चार-चार नाम दिए जाएंगे. शिवसेना अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को विधान परिषद का टिकट दे सकती है. जबकि नितिन भानगुडे पाटील, उद्धव ठाकरे के पीए और शिवसेना सचिव मिलिंद नारवेकर का नाम भी रेस में है. एनसीपी की ओर से एकनाथ खड़से, राजु शेट्टी, आनंद शिंदे और श्रीराम शेट्टे तय माने जा रहे हैं. कांग्रेस से सचिन सावंत, रजनी पाटिल, अनिरुध बनकर और मुज्जफर हुसेन का नाम चर्चा में हैं.

मुंबई के लोगों के लिए बड़ी राहत, 244 जगहों पर BMC मुफ्त में करेगी कोरोना का टेस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
LIVE: सोनम वांगचुक ने अनिश्चित काल के लिए बढ़ाई भूख हड़ताल, सरकार को दी चेतावनी, जंतर-मंतर पर देर रात हिंसा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget