एक्सप्लोरर

Maharashtra: कोल्हापुर के गांव की पंचायत ने पेश की मिसाल, विधवापन से जुड़े रीति-रिवाजों पर लगाई रोक

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक ग्राम पंचायत ने मिसाल कायम की है. शिरोल तालुका की हर्वर्ड ग्राम पंचायत ने बुधवार को एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें विधवावन से जुड़े संस्कारों पर बैन लगा दिया गया. 

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक ग्राम पंचायत ने मिसाल कायम की है. शिरोल तालुका की हर्वर्ड ग्राम पंचायत ने बुधवार को एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें विधवावन से जुड़े संस्कारों पर बैन लगा दिया गया. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक ग्राम पंचायत की ओर से पास प्रस्ताव में कहा गया, 'हमारे गांव में किसी भी महिला को विधवावन के दर्द भरे संस्कारों से  नहीं गुजरना होगा. अगर पति मर जाता है तो महिला को मंगलसूत्र उतारने, चूड़ियां तोड़ने और मांग से सिंदूर मिटाने को कहा जाता है. यह प्रक्रिया उसके लिए काफी दर्दनाक होती है और विधवा को किसी भी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में आने नहीं दिया जाता. इस क्रूर और अनावश्यक प्रकिया को हम अपने गांव में बैन कर रहे हैं. '

गांव के सरपंच श्रीगोंडा पाटिल ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि कोविड-19 के समय कई लोगों की गांव में असमय मृत्यु हुई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. उन्होंने कहा, '25 साल के युवा लोगों की जान चली गई और उनकी पत्नियों को विधवापन से जुड़े रीति-रिवाजों को अपनाना पड़ा. इन विधवाओं को जो कष्ट सहना पड़ा, उसे देखते हुए हमें यह प्रस्ताव लाना पड़ा.'

श्रीगोंडा पाटिल ने कहा, महात्मा फुले सोशल फाउंडेशन के प्रमोद झिंगाडे को सबसे पहले इस प्रस्ताव का आइडिया आया था. उन्होंने कहा, 'हर परिवार ने इन लड़कियों का दुख देखा है इसलिए पंचायत की मीटिंग में बिना किसी विरोध के यह पास हो गया.' उन्होंने यह भी कहा कि विधवा विवाह अब कोई बैन नहीं है. अधिकतर महिलाएं और युवा बच्चे इन रीति-रिवाजों के कारण फिर से शादी नहीं करते. 

श्रीगोंडा पाटिल ने कहा, 'विधवापन के रीति-रिवाज किसी भी महिला के लिए टॉर्चर जैसा होता है. जैसे ही अंतिम रीति-रिवाज कराए जाते हैं, महिला को सुहाग की सभी निशानियां छोड़नी पड़ती हैं. यह दिल तोड़ने वाली प्रक्रिया है'

सरपंच ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विधवाओं को अभी भी एकांत का जीवन जीने के लिए मजबूर किया जाता है और यहां तक कि उनके अपने रिश्तेदार भी अक्सर सामाजिक या धार्मिक कार्यों के दौरान उनसे दूर रहते हैं. उन्होंने कहा, "यह विधवाओं को उनकी ऐसी गलती के लिए दोषी महसूस कराता है, जो उन्होंने की ही नहीं.' वहीं, जिला प्रशासन ने भी इस संकल्प के लिए गांव की सराहना की है.

इस कदम का स्वागत करते हुए गृहराज्य मंत्री सतेज पाटिल ने कहा, 'हर्वर्ड गांव ने न सिर्फ कोल्हापुर बल्कि पूरे महाराष्ट्र को गौरवान्वित महसूस कराया है. छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर महिलाओं को हमेशा ऊंचा दर्जा दिया गया है. यह उन सभी लोगों के लिए मुंहतोड़ जवाब है, जो जनता का ध्रुवीकरण करके नकली नैरेटिव चलाते हैं, ताकि देश का माहौल खराब किया जा सके.'

ये भी पढ़ें: Loudspeaker Row: कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस सभी को माननी होगी

ये भी पढ़ें: Amit Shah Karnataka Visit: अमित शाह का कर्नाटक दौरा, मंत्रिमंडल में फेरबदल की उम्मीद, क्या होगा नेतृत्व परिवर्तन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget