एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: राज्यपाल ने BJP को दिया सरकार बनाने का न्योता, 11 नवंबर तक साबित करना होगा बहुमत

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है. ऐसे में राज्यपाल ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का न्योता दिया है.

मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बीजेपी को सरकार गठन के लिए न्योता दिया है. देवेंद्र फडणवीस को 11 नवंबर की शाम 8 बजे तक बहुमत साबित करना होगा. राज्यपाल ने तय प्रक्रिया के तहत सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है. महाराष्ट्र की 13 वीं विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा दे दिया और राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना ने 288 सदस्यीय विधानसभा की 161 सीटों पर जीत दर्ज की है लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खींतचान की वजह से अबतक सरकार का गठन नहीं हुआ है. शिवसेना मुख्यमंत्री पद मांग रही है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस सरकार गठन से इनकार कर चुकी है. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि जनता ने बीजेपी-शिवसेना को स्थायी सरकार बनाने का जनादेश दिया है. बीजेपी ने इस बार विधानसभा चुनाव में 105 सीटें जीती जबकि शिवसेना 56 सीटों पर जीतने में सफल रही.

एनसीपी ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है. महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए 145 सीटों की जरूरत होती है. बीजेपी को इस चुनाव में 17 सीटों का नुकसान हुआ. इसी मौके को देखते हुए शिवसेना ने बीजेपी से मुख्यमंत्री पद की मांग कर डाली.

शिवसेना इस पद के लिए 50-50 का फॉर्मूला (ढाई साल बीजेपी को और ढाई साल शिवसेना को सीएम पद मिले) चाहती है लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं है. यही वजह है कि चुनाव नतीजों के 16 दिनों बाद भी नई सरकार का गठन नहीं हो सका है.

महाराष्ट्र: सरकार गठन का आज आखिरी दिन, BJP-शिवसेना में नहीं बनी बात तो राष्ट्रपति शासन के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी
क्रॉस वोटिंग, गिरफ्तारी और 35 करोड़ घूस... डीएमके पर विजय सरकार गिराने के आरोपों की इनसाइड स्टोरी
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, इन खामियों की वजह से गई 10 लोगों की जान
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Monsoon Vegetable Buying Tips : बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
बारिश में सबसे पहले सड़ती हैं ये 7 सब्जियां, खरीदते वक्त रहें सावधान
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
EV खरीदने से पहले जान लीजिये, Hybrid Cars क्यों बन रही हैं लोगों की पहली पसंद?
Embed widget