एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार और राज्यपाल में टकराव बढ़ा, इस अनुरोध को राजभवन ने ठुकराया

सूत्रों ने बताया कि राज भवन के एक अधिकारी ने मंगलवार को राज्य सरकार को सूचित किया कि चुनाव कराने की तारीख तय नहीं की  जा सकती, क्योंकि यह मामला अदालत में विचाराधीन है.

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता ही जा रहा है. राज्यपाल ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. ऐसे में राज्य सरकार के साथ उनका टकराव और बढ़ गया है. सूत्रों ने बताया कि राज भवन के एक अधिकारी ने मंगलवार को राज्य सरकार को सूचित किया कि चुनाव कराने की तारीख तय नहीं की  जा सकती, क्योंकि यह मामला अदालत में विचाराधीन है.

पिछले साल फरवरी से यह पद रिक्त

नाना पटोले के कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई का अध्यक्ष पद संभालने के लिए विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पिछले साल फरवरी से यह पद रिक्त है. शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने शुरुआत में कोश्यारी से मांग की थी कि वह नौ मार्च को चुनाव कराने की अनुमति दें और बाद में विधानसभा के मौजूदा बजट पत्र के दौरान 16 मार्च को चुनाव कराने की अनुमति मांगी थी.

मामला अदालत में विचाराधीन है

सूत्रों ने बताया, "राज्य के संसदीय मामलों के विभाग के प्रभारी सचिव को मंगलवार को राज्यपाल के प्रधान सचिव ने सूचित किया कि चुनाव कराने की तारीख तय नहीं की जा सकती, क्योंकि यह मामला अदालत में विचाराधीन है." पटोले ने मंगलवार को अध्यक्ष का चुनाव कराने की तारीख को मंजूरी देने में देरी के लिए कोश्यारी की आलोचना की थी. 

नाना पटोले ने कहा था कि कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है और चुनाव की तारीख आने के बाद वह इसकी घोषणा करेगी. गौरतलब है कि एमवीए सरकार और कोश्यारी के बीच पूर्व में विभिन्न मुद्दों को लेकर वाकयुद्ध चला है.

ये भी पढ़ें- 

LAC के विवादित इलाकों को लेकर चीन ने किया अब ये बड़ा दावा, गलवान-पैंगोंग का भी किया जिक्र

नहीं बच पाएगी PM इमरान खान की कुर्सी? सहयोगी पार्टियां छोड़ रही साथ, विपक्ष को समर्थन देने की भरी हामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget