एक्सप्लोरर

Maharashtra Schools to Reopen: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कक्षा 1 से 7वीं तक के खुलेंगे स्कूल, 20 महीने से थे बंद

Schools to Reopen:महाराष्ट्र सरकार ने एक से सातवीं तक की कक्षा के सभी स्कूलों को खोलने का फैसला किया है. महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सहमति से यह फैसला लिया है.

Maharashtra Government: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के एक से सातवीं तक की कक्षा के सभी स्कूलों को खोलने का फैसला किया है. कोरोना महामारी (Corona Virus) के कारण स्कूल मार्च 2020 से बंद थे. यानी अब करीब 20 महीने के बाद छात्र स्कूल जाएंगे. पीडियाट्रिक टास्क फोर्स के ग्रीन सिग्नल के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सहमति से यह फैसला लिया है. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि स्कूल प्रशासन को तय गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा. 

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने 1 दिसंबर से ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 1 से 4 तक और शहरी क्षेत्रों में 1 से 7 के स्कूल फिर से खोलने का फैसला किया है. गायकवाड़ ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान इस मामले पर निर्णय लिया. इस बीच, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि दिसंबर में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आने की उम्मीद है, लेकिन इसका प्रभाव हल्का होगा.

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि थर्ड वेव के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 80 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है. वर्तमान में संक्रमण का स्तर और मृत्यु दर भी कम है. इससे पहले राजेश टोपे ने अभिभावकों से अपील की थी कि मुख्यमंत्री के फैसले के बाद अपने छात्रों को स्कूल भेजें और स्कूल प्रबंधन पर भरोसा करें.

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 960 नए मामले आए सामने 

महाराष्ट्र में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 960 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार चौथे दिन 10 हजार से कम रही. इसके साथ ही महामारी से 41 और मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई. विभाग ने कहा कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 66,32,257 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 1,40,807 पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र में अभी कोविड-19 के 9,366 मरीज उपचाराधीन हैं. मुंबई में संक्रमण के 251 और पुणे में 114 नए मामले सामने आए.

ये भी पढ़ें- Farm Laws Repeal Bill 2021: कृषि कानूनों की वापसी को लेकर संसद में सरकार का ये है प्लान, 29 नवंबर को पेश होगा बिल

Congress Vs TMC: टीएमसी की कांग्रेस में सेंधमारी, दोनों पार्टी आई आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget