एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू में टूट की आशंका! कई विधायकों के संपर्क में RCP सिंह, बिहार में दोहराया जा सकता है महाराष्ट्र का फॉर्मूला!

JDU MLAs with RCP Singh: बिहार में जेडीयू में टूट के संकेत मिल रहे हैं. आरसीपी सिंह जेडीयू के कई विधायकों के संपर्क में बताए जा रहे हैं. बिहार में महाराष्ट्र का सियासी फॉर्मूला दोहराया जा सकता है.

Maharashtra Political Formula in Bihar: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में तेजी से घटनाक्रम बदल रहा है. जेडीयू (JDU) में टूट के संकेत मिल रहे हैं. बताया जा रहा है कि आरसीपी सिंह (RCP Singh) जेडीयू के कई विधायकों से संपर्क में हैं और बिहार में महाराष्ट्र का फॉर्मूला दोहराए जाने की आशंका बनी हुई है. इसी कारण जेडीयू की आरजेडी (RJD) से बात नहीं बन पाई है. जेडीयू के नेता आरसीपी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन पर उन्हीं की पार्टी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सफाई मांगी थी. कहा जा रहा है कि आरसीपी सिंह से भष्ट्राचार के आरोप पर जेडीयू ने सफाई इसलिए मांगी क्योंकि पार्टी को लगता है कि वह बीजेपी खेमे चले गए हैं.

वहीं, आरसीपी सिंह के सुर भी बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर तेजी से बदले हैं. आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते रहे हैं और सीएम को पीएम मैटेरियल बताते रहे हैं लेकिन हाल में उन्होंने एक बयान में कहा कि नीतीश कुमार सात जन्मों में भी पीएम नहीं बन पाएंगे. आरसीपी सिंह के इस्तीफे के साथ जेडीयू, आरजेडी और जीतनराम मांझी ने अपने-अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. जेडीयू मंगलवार को विधायकों के अलावा अपने सभी सांसदों की बैठक करने जा रही है. इससे पहले खबर आई कि सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनियां गांधी से फोन पर संपर्क साधा. वहीं, एक अहम बयान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से आया, उन्होंने बीजेपी का नाम लिए बिना कहा एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान का नाम लेते हुए कहा कि अब चिराग मॉडल लागू करने की साजिश सफल नहीं होगी. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में टूटेगा गठबंधन? CM नीतीश कुमार और BJP के बीच क्यों बढ़ा टकराव? ये हैं 5 बड़े कारण

क्या है सीटों का गणित

बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं, जिनमें से बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है. पिछले चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें जीती थीं. सबसे ज्यादा 74 विधायक बीजेपी के हैं और फिलहास एनडीए में शामिल जेडीयू के पास 43 सीटें हैं.  महागठबंधन के खाते में 110 सीटें हैं. ऐसे में जेडीयू में टूट होती है तो बीजेपी को अपने दम पर सत्ता पर काबिज होने के लिए 48 विधायकों की और जरूरत पड़ेगी. हालांकि, यह आंकड़ा पूरा करना उसके लिए मुश्किल होगा क्योंकि उसका समर्थन करने वाली लोक जनशक्ति पार्टी का केवल एक विधायक है और एक ही सीट निर्दलीय विधायक के खाते में है. इसके अलावा जो भी सीटें हैं वे बीजेपी के विरोधी दलों में हैं लेकिन राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है. 

यह भी पढ़ें- Chirag Paswan Statement: चिराग का बड़ा बयान- ललन सिंह बताएं क्या है नीतीश मॉडल, उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget