एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना को लेकर आदित्य ठाकरे ने जताई चौथी लहर की आशंका, कश्मीरी पंडितों पर दिया ये बयान

Aditya Thackeray: आदित्य ठाकरे ने कहा है कि यह शायद चौथी लहर है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है. ठाकरे ने अपील की कि अगर लोग बाहर निकलें तो जिम्मेदारी के साथ मास्क का इस्तेमाल करें.

महाराष्ट्र (Maharashtra) में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे औऱ राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने कोरोना के मामले बढ़ने पर चौथी लहर की आशंका जताई है. आदित्य ठाकरे ने कहा है कि यह शायद चौथी लहर है, लेकिन डरने की जरूरत नहीं है. अब वक्त आ गया है कि लोग फिर से मास्क का इस्तेमाल करना शुरू करें. आदित्य ठाकरे ने अपील की कि अगर लोग बाहर निकलें तो जिम्मेदारी के साथ मास्क का इस्तेमाल करें.

केंद्र सरकार के बाद जारी करेंगे प्रोटोकॉल- आदित्य ठाकरे

राज्य में फिर से मास्क अनिवार्य करने के सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा, ''जब तक  भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से गाइडलाइंस जारी नहीं की जाती, तब तक हम रुके हुए हैं. जब केंद्र सरकार नियम जारी करेगी तो हम भी प्रोटोकॉल लागू करेंगे.'' उन्होंने कहा, ''मास्क खुद की सेफ्टी के लिए जरूर पहनें.''

हमारे दरवाजे कश्मीरी पंडितों के लिए हमेशा खुले- आदित्य ठाकरे

वहीं, जब आदित्य ठाकरे से कश्मीर में टारगेट किलिंग्स को लेकर उनकी प्रतिक्रिया पूछी गई तो उन्होंने कहा, ''हमारे दरवाजे कश्मीरी पंडितों के लिए हमेशा खुले हैं. हमारे राज्य में उनका स्वागत है. कश्मीर में अभी भी परिस्थिति सुधरी नहीं है, वैसी की वैसी ही है. कश्मीर से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह ठीक नहीं हैं. उम्मीद है की भारत सरकार इस पर कोई वक्तव्य जारी करेगी.''

महाराष्ट्र में कोरोना की ताजा स्थिति जानिए

महाराष्ट्र में कल कोरोना के 1357 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बड़ी बात यह है कि राज्य में लगातार तीसरे दिन एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. 1357 मामलों में से 889 मामले अकेले मुंबई से सामने आए हैं. शहर में 4 फरवरी को 846 मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद मामलों में गिरावट आई थी. राज्य में अभी कोविड-19 के 5888 मरीज उपचाराधीन हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अब तक संक्रमण के 78 लाख 91 हजार 703 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 1 लाख 47 हजार 865 मरीजों की मौत हो चुकी है. कोविड से पीड़ित होने के बाद अब तक 77 लाख 37 हजार 950 लोग ठीक हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

Kashmir Target Killing: टारगेट किलिंग पर AAP का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल बोले - कश्मीर में हो रहा नरसंहार, देश मांग रहा है जवाब

Himanta Biswa Sarma: भ्रष्टाचार के आरोपों पर असम CM का फूटा गुस्सा, सिसोदिया पर मानहानि का मुकदमे करने की दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget