एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ की बढ़ी मुश्किलें, TikTok गर्ल पूजा चौहान आत्महत्या मामले में लगे गंभीर आरोप

महाराष्ट्र सरकार के वन मंत्री संजय राठौड़ टिकटॉक गर्ल पूजा चौहान की आत्महत्या मामले में बुरी तरह घिरते दिख रहे हैें.

मुंबईः टिकटॉक गर्ल पूजा चौहान आत्महत्या मामले में घिरे महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ की मुश्किलें बढ़ सकती है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी संजय राठौड़ पर लग रहे आरोपों को गंभीर बताया है. वहीं बीजेपी संजय राठौड़ के इस्तीफे की मांग भी कर चुकी है.

मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शरद पवार ने मुलाकात की. इस दौरान राठौड़ मामले पर भी पवार ने अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखी है. सूत्रों के मुताबिक पवार ने कहा है कि संजय राठौड़ के मामले की वजह से आपकी और सरकार की इमेज पर असर पड़ सकता है.

15 दिन गायब रहने के बाद सामने आए राठौड़

इससे पहले पूजा चौहान आत्महत्या मामले में मंत्री संजय राठौड़ का नाम उछलने के बाद 15 दिन से गायब राठौड मंगलवार को वाशिम जिले के पोहरादेवी मंदिर में हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ दिखाई दिए. वाशिम में बंजारा समाज की कुलदेवी पोहरादेवी का मंदिर है.

संजय राठौड़ बंजारा समाज से आते हैं और ऐसे में उन पर लग रहे आरोपों के बीच कई दिनों तक गायब रहने के बाद सीधे पोहरादेवी मंदिर पहुंचकर एक प्रकार से अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश मंत्री राठौड़ ने की और खुद पर लग रहे आरोपों से इनकार करते हुए खुद को निर्दोष बताया है.

सीएम ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के वाशिम में पोहरादेवी मंदिर में मंगलवार को जिस तरह से कोरोना प्रोटोकॉल को तार-तार किया गया, इस मामले में जांच के आदेश मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को दे दिए हैं. दरअसल, मंत्री संजय राठौड़ मंगलवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ पोहरादेवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे.

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 2 दिन पहले ही इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि राज्य में राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक होगी. बावजूद इसके उद्धव ठाकरे की सरकार में मंत्री संजय राठौड़ ने हजारों समर्थकों के साथ कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ा. जिसके बाद अब मुख्यमंत्री और सरकार हरकत में आई है और कानूनी कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव? कार्यक्रम तय करने के लिए EC की होगी अहम बैठक

बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकतः 'कल्याणी एम-4' बख्तरबंद गाड़ियों के आगे बम भी हो जाएगा बेअसर, जानें इसकी खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget