एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र बाढ़: CM रिलीफ फंड में रिलायंस ने दिए ₹5 करोड़, अमिताभ बच्चन ने किया 51 लाख रुपये का दान

महाराष्ट्र में बारिश के बाद नदी में जलस्तर बढ़ने से कई जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से 6,813 करोड़ रुपये की सहायता राशि मांगी है.

मुंबई: महाराष्ट्र में बाढ़ से आई तबाही के बाद कई हस्तियों ने मदद के लिए हाथ बंटाए हैं. महानायक अमिताभ बच्चन, रिलायंस इंडस्ट्री ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में लाखों रुपये दान किये हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपये दान किए हैं.

फडणवीस ने ट्वीट किया, ''अमिताभ बच्चन जी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये दिये हैं, इसके लिए धन्यवाद. यह कोल्हापुर, सांगली और सतारा जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों में पुनर्वास प्रयासों में मदद करने और योगदान करने के लिए बहुत से लोगों को प्रेरित करेगा.'' मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड को धन्यवाद दिया. रिलायंस ने पांच करोड़ रुपये का दान दिया है.

आपको बता दें कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयी बाढ़ के कारण सांगली और कोल्हापुर प्रशासनिक मंडल के अंतर्गत पड़ने वाले पांच जिले और सोलापुर, पुणे, सतारा खंड के कई जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

महाराष्ट्र ने बाढ़ को देखते हुए केंद्र से 6,813 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है. मुख्यमंत्री फडणवीस ने पिछले दिनों कहा कि इस राशि में से सबसे प्रभावित सांगली, कोल्हापुर और सतारा जिलों के लिए 4,708 करोड़ रुपये और तटीय कोंकण क्षेत्र, नासिक और अन्य प्रभावित जिलों के लिए 2,105 करोड़ रुपये शामिल होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget