एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: किसानों की हड़ताल से महंगाई बढ़नी शुरू, सबसे ज्यादा असर दूध की सप्लाई पर

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में किसानों की हड़ताल का आज दूसरा दिन था. जगह-जगह प्रदर्शन का दौर आज भी दिखा. महाहड़ताल की वजह से महाराष्ट्र में दूध और सब्जियों की किल्लत शुरू हो गई है. जिससे महंगाई बढ़ने लगी है. इस बीच आंदोलनकारियों ने ऐलान किया है कि वो 5 जून को महाराष्ट्र बंद करेंगे.
 
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर नासिक में
महाहड़ताल का सबसे ज्यादा असर नासिक में दिख रहा है. जिस लासलगांव मंडी में सिर्फ प्याज ही प्याज दिखता था. वो पूरी तरह से खाली है. इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सब्जियों की सप्लाई कम होनी शुरू हो गई है. सुबह के वक्त वासी की जिस थोक सब्जी मंडी में पैर रखने की जगह नहीं होती थी वहां सन्नाटा है.
 
असर: मंडियों में बढ़ने लगे सब्जियों के दाम
मंडी में सब्जियों की कमी से कई चीजों के दाम अब बढ़ने लगे हैं. मुंबई की थोक मंडी में एक किलो आलू की कीमत 12 रुपये से बढ़कर 15 रुपये और एक किलो प्याज की कीमत 10 रुपये से बढ़कर 14 रुपये हो गई है. भिंडी के दाम दोगुने हो गए हैं. बैंगन का दाम भी 40 रुपये से बढ़कर 100 रुपये हो गया है.
 
सबसे ज्यादा असर दूध की सप्लाई पर
इस हड़ताल का सबसे बुरा असर दूध की सप्लाई पर पड़ा है. नासिक और नागपुर में दूध की जबरदस्त किल्लत होने लगी है. हड़ताल पर गए किसान दीध की सप्लाई रोक रहे हैं. दूध सप्लाई के लिए जा रहे टैंकरों को रोक कर सारा दूध फैला रहे हैं. हालांकि मुंबई में दूध बिक्री पर हड़ताल का ज्यादा असर अभी नहीं दिख रहा है.
 
सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, किसान लिखित आश्वासन मान रहे
महाराष्ट्र सरकार हड़ताली किसानों को चर्चा के लिए बुला रही है लेकिन वो सरकार से मांगों पर लिखित आश्वासन चाहते हैं. इस हड़ताल के लिए सरकार विपक्ष को जिम्मेदार ठहरा रही है. महाराष्ट्र सरकार की अपील के बावजूद किसान टस से मस होने को तैयार नहीं है.
 
पांच जून को बुलाया महाराष्ट्र बंद
नाराज किसानों ने 5 जून को मुंबई छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में बंद का ऐलान का किया है. हडताली किसान सरकारी दफ्तरों, विधायक और सांसद के दफ्तरों पर तालाबंदी भी करेंगे. ऐसे में अगले कुछ दिनों में न सिर्फ सरकार की बल्कि आम जनता की मुसीबत भी बढ़ने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget