एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं देवेंद्र फडणवीस- शिवसेना

शिवसेना ने कहा कि फडणवीस कोविड-19 राहत कार्य का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण कर रहे हैं और उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे काम पर संतोष जाहिर किया है.

मुंबई: शिवसेना ने शनिवार को बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की और कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का निर्वाह अच्छी तरह कर रहे हैं. सत्ताधारी दल ने यह भी कहा कि फडणवीस ने राज्य में कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए जन स्वास्थ्य सेवा पर भी संतोष व्यक्त किया जिससे सरकार और कोविड-19 के मरीजों का उत्साहवर्धन हुआ है.

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में कहा, ''नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस उतने ही युवा और ऊर्जावान हैं जितने वह मुख्यमंत्री रहते हुए थे. उनका हालिया बयान प्रकाश में आया है जिसमें उन्होंने पार्टी के एक सहकर्मी को बताया कि अगर उनकी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि होती है तो उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए.''

फडणवीस राहत कार्य का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण कर रहे हैं

संपादकीय में कहा गया, ''हालांकि इस बयान के लिए फडणवीस की प्रशंसा की जानी चाहिए, लेकिन उनका मजाक उड़ाया जा रहा है जो ठीक नहीं है. हम हमेशा से कह रहे हैं कि वह नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी भूमिका का अच्छी तरह निर्वहन कर रहे हैं.'' शिवसेना ने कहा कि फडणवीस कोविड-19 राहत कार्य का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण कर रहे हैं और उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे काम पर संतोष जाहिर किया है.

शिवसेना ने कहा, ''सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए वाले उनके बयान को स्टंट नहीं कहा जा सकता. उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा जताया है कि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो यह व्यवस्था उन्हें सुरक्षित रखेगी.'' पार्टी ने कहा, ''यह विश्वास राज्य सरकार और कोविड-19 के मरीजों का उत्साहवर्धन करने वाला है और इसके लिए उनकी (फडणवीस) प्रशंसा की जानी चाहिए.''

ये भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: ब्राजील से ज्यादा मामले भारत में आए, देश में अब 10.38 लाख संक्रमित, 26 हजार मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget