एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में एंट्री के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज या RT-PCR रिपोर्ट जरूरी

Maharashtra Corona Guidelines: महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 6,686 मरीज संक्रमित हुए हैं और 158 मरीजों की मौत हुई है.

Maharashtra Corona Guidelines: कोरोना की दूसरी लहर से सबसे अधिक प्रभावित रहे महाराष्ट्र में एंट्री लेने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गाइडलाइन के मुताबिक, महाराष्ट्र में एंट्री के लिए लोगों को दो शर्तों में से एक का पालन करना होगा. पहली शर्त है कि जो लोग राज्य में जाना चाहते हैं उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज का सर्टिफिकेट साथ रखना होगा. दूसरी वैक्सीन की डोज लगे भी 14 दिन होना जरूरी है. 

दूसरी शर्त है कि 72 घंटे के भीतर की कोरोना निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट रखना होगा. दोनों में से किसी एक भी शर्त को पूरा नहीं करने की स्थिति में 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले 11 अगस्त को राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी की थी. इसमें 15 अगस्त से मॉल, रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी गई थी. हालांकि, इसके साथ यह शर्त भी होगी कि सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण होना चाहिए. कस्टमर को भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा.

इसके अलावा, दुकानें भी रात 10 बजे तक खुली रखने की अनुमति दी गई थी. गाइडलाइन में कहा गया था कि स्पा और जिम को भी इस शर्त पर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रात 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी जाएगी कि इन प्रतिष्ठानों के सभी कर्मचारी दोनों टीके की दोनों खुराकें ले चुके हों.

गाइडलाइन में कहा गया था कि खुले स्थानों में होने वाली शादियों में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी. जबकि बंद हॉल में होने वाले कार्यक्रमों में 100 या कार्यक्रम स्थल की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को शामिल होने की इजाजत होगी.

महाराष्ट्र में कोरोना मामले
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 6,686 मरीज संक्रमित हुए हैं और 158 मरीजों की मौत हुई है. इसके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 63,82,076 हो गई है. राज्य में अब तक 1,34,730 मरीजों की जान गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 6,388 नए मामले आए थे और 208 संक्रमितों की मौत हुई थी. 

कोरोना के ‘कॉकटेल’ टीके के पक्ष में नहीं सीरम के चेयरमैन साइरस पूनावाला, अलग-अलग टीका के सवाल पर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: नंदीग्राम में एक लाख वोटों से आगे BJP, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर, तमिलनाडु में विजय का जलवा
Live: नंदीग्राम में एक लाख वोटों से आगे BJP, रेजीनगर में बड़ा उलटफेर, तमिलनाडु में विजय का जलवा
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन रद्द का मामला SC पहुंचा, 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन रद्द का मामला SC पहुंचा, 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले ट्रेन-मेट्रो में पाबंदी का मामला SC पहुंचा, जज ने पूछा- आयोजक कौन?
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
207 पर गिरे थे 3 विकेट, फिर 68 रन के भीतर ढेर ऑस्ट्रेलिया, भारतीय गेंदबाजों का कहर
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?

Embed widget