एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नवनिर्वाचित कैबिनेट मंत्री बोलीं- अभी तो नए-नए मंत्री बने हैं, अभी हमारी जेबें गरम नहीं हुईं

लोगों का कहना है कि नयी सरकार के मंत्रियों को क्या करना है उन्होंने अपनी मंशा शपथ लेते ही जाहिर करनी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र के वाशिम जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होने हैं.

मुंबई: तमाम विवादों के बाद जैसे ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ, मंत्रियों को उनके विभाग मिले, उनका ओहदा मिला वैसे ही उनके विवादित बयान शुरू हो गये हैं. इसी की एक बानगी देखने को मिली महाराष्ट्र के वाशिम जिले में. जहां एक मंच पर महाराष्ट्र सरकार की नवनिर्वाचित कैबिनेट मंत्री यशोमती ठाकुर ने शायद अपने मन की बात कह दी, जो विवाद का मुद्दा बन गया है. कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने मंच से कहा कि अभी-अभी हमने मंत्री पद की शपथ ली है, अभी हमारी जेबें गरम नहीं हुई हैं.

दरअसल, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव होने हैं. इसी दौरान यशोमित ठाकुर अपने कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने के लिये वाशिम के कामरगांव पहुंची थीं. मंच पर जब कैबिनेट मंत्री पहुंचीं तो लोगों को बताने लगीं कि वोट कैसे मिलता है. किस तरह से पैसे बांटे जाते हैं. उन्होंने सभा में आये लोगों को सलाह दी कि हमारे विरोधियों को पास पैसे बहुत हैं. वो आपके पास पैसे लेकर पहुंचेगे भी और आप घर आयी लक्ष्मी को लैटाना नहीं. उनकी जेबें हमें खाली करनी हैं और वोट कांग्रेस को देना है. अभी हम तो नये-नये मंत्री बने हैं अभी हमारी जेबें गरम नहीं हुई हैं.

अब यशोमति ठाकुर का ये बयान महाराष्ट्र की राजनीति में विवाद का मुद्दा बन गया है. लोगों का कहना है कि नयी सरकार के मंत्रियों को क्या करना है उन्होंने अपनी मंशा शपथ लेते ही जाहिर करनी शुरू कर दी है. यशोमति ठाकुर कांग्रेस पार्टी से हैं. जिनके बयान पर कांग्रेस पार्टी के बागी नेता संजय निरूपम ने यशोमति ठाकुर के विवादित बयान पर ट्वीट करके और वीडियों शेयर करके लिखा है कि..."ये हमारी नई मंत्री हैं, कह रही हैं अभी-अभी शपथ ली है, अभी जेब गरम होना बाकी है. ऐसी बातें करके ये लोग अपने साथ-साथ पार्टी को भी बदनाम कर रही हैं. क्या इसी दिन के लिए इन सबने सरकार बनाने के लिये पार्टी पर दबाव डाला था?"

हम आपको बता दें कि जिस मंच से कांग्रेस की विधायक और उद्धव ठाकरे सरकार की कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने जेबें गरम करने वाला बयान दिया, उस मंच पर उस वक्त कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget