एक्सप्लोरर

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कृपाशंकर सिंह से पांच मिनट में मुंबई का फीडबैक मांगा. कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पांच मिनट में कैसे सभी सीटों के बारे में बता सकते हैं. बाद में उन्हें खड़गे का रवैया ठीक नहीं लगा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया.

नई दिल्ली: मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस के खेमे में इस बात की चर्चा थी कि कृपाशंकर सिंह पार्टी छोड़ सकते हैं और वो शिवसेना या बीजेपी दोनों ही पार्टियों के संपर्क में हैं. दरअसल महाराष्ट्र के महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे और कृपाशंकर सिंह के बीच स्क्रीनिंग कमेटी में टिकटों को लेकर झगड़ा हो गया.

महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कृपाशंकर सिंह को कहा कि आप पांच मिनट में मुझे मुंबई का फ़ीडबैक दीजिए. इसका जवाब देते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पांच मिनट में सभी सीटों के बारे में कैसे बता सकते हैं. साथ ही कृपाशंकर सिंह ने यह भी कहा कि वे मुंबई के अध्यक्ष रहे हैं. इस वक्त मुंबई कांग्रेस कैसे काम करती थी वो भी देखें. कृपाशंकर ने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने के लिए समय चाहिए. इसके जवाब में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप अपनी राय कल हमें लिखित में भेज दीजिए और आपको आने की जरुरत नहीं है. कृपाशंकर सिंह को मल्लिकार्जुन खड़गे का यह रवैया ठीक नहीं लगा और उन्होंने अपना इस्तीफ़ा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया.

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक कृपाशंकर सिंह अपने बेटे को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़वाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी उस पर सहमत नहीं हो रही थी. मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते थे कि कृपाशंकर सिंह विधानसभा चुनाव लड़ें क्योंकि महाराष्ट्र में अभी पार्टी कमज़ोर है. ऐसी स्थिति में सभी सीनियर लोगों को कांग्रेस टिकट देना चाहती है. कृपाशंकर सिंह मुंबई की कलिना सीट से चुनाव लड़ते हैं और वहीं से अपने बेटे को टिकट दिलवाना चाहते थे.

लोकसभा चुनाव से पहले भी जब मिलिंद देवड़ा को मुंबई का अध्यक्ष बनाया गया उस वक़्त भी कृपाशंकर सिंह ख़ुद मुंबई के अध्यक्ष बनना चाहते थे. उसके बाद जब लोकसभा टिकट बांटने की बारी आयी तो गुरदास कामत की सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी ने संजय निरूपम को वहां से टिकट दिया. जिस सीट से संजय निरूपम चुनाव लड़ते थे वहां से उर्मिला मातोंडकर को टिकट दिया गया था. उसके बाद ही कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी को अलविदा कह दिया और शिवसेना में शामिल हो गईं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
'आर्टिकल 370, नक्सलवाद का खात्मा', सरदार पटेल की जयंती पर क्या-क्या बोले अमित शाह
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget