एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शाम 7 बजे सीएम ठाकरे जनता को करेंगे संबोधित, कंटेनमेंट एरिया में हो सकती है सख्ती

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन में सफर करने पर विचार हो सकता है. इसके साथ ही सरकार कोरोना से जुड़े नियमों को तोड़ने वालों के लिए जुर्माने की रकम बढ़ाने पर विचार कर सकती है.

मुंबई: महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के बीच सीएम उद्धव ठाकरे शाम सात बजे जनता को संबोधित करेंगे. कंटेनमेंट एरिया में सख्ती हो सकती है. इसके साथ ही लोकल में सफर करने के फैसले पर विचार हो सकता है. जानकारी के मुताबिक, फिर से लॉकडाउन लगने की उम्मीद कम है. सूत्रों के मुताबिक, कोरोना से जुड़े नियमों को तोड़ने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने पर राज्य सरकार विचार कर सकती है. इतना ही नहीं कार्रवाई करने के साथ-साथ उद्धव सरकार जुर्माने की रकम को भी बढ़ा सकती है.

कोरोना के खिलाफ बीएमसी की मुहिम तेज

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी ने मुहिम तेज कर दी है. सभी जगहों पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बीएमसी कार्रवाई कर रही है. पिछले तीन दिनों में 1305 इमारतों/ मंजिलों को सील कर दिया, जहां कोरोना के नए मामले पाए गए हैं. बिना मास्क के रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 300 मार्शल नियुक्त किए हैं. इसके अलावा पब्स-क्लब्स में भी बीएमसी लगातार छापेमारी और कार्रवाई कर रही है.

महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत

देश में कोरोना वायरस की वजह से अब तक कुल 1 लाख 56 हजार 302 लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें 51 हजार 753 महाराष्ट्र में हुई है. जबकि तमिलनाडु में 12 हजार 457, कर्नाटक में 12 हजार 292, दिल्ली में 10 हजार 898, पश्चिम बंगाल में 10 हजार 246, उत्तर प्रदेश में 8714 और आंध्र प्रदेश में 7167 मौतें हुई हैं.

महाराष्ट्र में तीन महीने बाद पहली बार शुक्रवार को कोविड-19 के छह हजार नए केस आए जिससे महामारी की स्थिति बिगड़ने का संकेत मिलता है. राज्य में संक्रमण के 6112 नए मामलों में अधिकतर अकोला, पुणे और मुंबई खंड से आए हैं. इससे पहले राज्य में 30 अक्टूबर को एक दिन में 6000 से ज्यादा मामले आए थे और उसके बाद मामलों की संख्या घटने लगी थी.

दिल्ली: आंदोलन के बीच किसान नेताओं से मिले अरविंद केजरीवाल, कृषि कानूनों पर हुई चर्चा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget