एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कब से आएगी टीकाकरण अभियान में तेज़ी, सीएम उद्धव ठाकरे ने खुद दी ये जानकारी

सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्य में ऑक्सीजन की कमी हुई थी लेकिन अब चिकित्सकीय ऑक्सीजन के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के बाद तीसरी लहर से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को विश्वास जताया कि जून से पर्याप्त टीके मिलने के बाद टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी. पीडीएट्रिक्स (बाल चिकित्सा) कोविड-19 प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करते करते हुए ठाकरे ने कहा कि उनकी सरकार टीका आपूर्ति के मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रही है और 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए 12 करोड़ खुराकों को लेकर रकम का एकमुश्त भुगतान करने को तैयार है. राज्य की कुल आबादी में इस उम्र समूह के छह करोड़ लोग हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त हूं कि जून के बाद आपूर्ति सुगम हो जाने पर टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी.’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्य में ऑक्सीजन की कमी हुई थी लेकिन अब चिकित्सकीय ऑक्सीजन के मामले में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के बाद तीसरी लहर से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा.

ठाकरे ने कहा, ‘‘वायरस को हराने में हमें कामयाबी नहीं मिली है, लेकिन हमने मामलों को नियंत्रित कर लिया है. सभी हितधारकों के एकजुट प्रयासों से हमारे राज्य को सफलता मिली है. हमें संभावित तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना होगा. पहली लहर में वरिष्ठ नागरिक प्रभावित हुए थे, दूसरी लहर में युवा इसकी चपेट में आए और अब बच्चों को इसका खतरा है.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगायी गयी और लोगों से कोविड-19 के लक्षण दिखने पर तुरंत उपचार कराने को कहा.

CBSE 12th Exam: मीटिंग खत्म, सभी राज्य परीक्षा के लिए तैयार, दिल्ली के डिप्टी CM बोले- पहले बच्चों को वैक्सीन लगे फिर हो एग्ज़ाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?
PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात, क्या जल्द होने वाला है कैबिनेट में फेरबदल?
Modi Cabinet Update: जॉर्ज कुरियन की छुट्टी के बाद केरल को मिलेगा नया मंत्री या खत्म होगा प्रतिनिधित्व?
केरल से मोदी कैबिनेट का बड़ा चेहरा ! जॉर्ज कुरियन की विदाई के बाद अब किसे मिलेगा दिल्ली का 'पावर पास'?
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
पाकिस्तान का झूठ फिर बेनकाब, भारत के सभी 36 राफेल सुरक्षित! एयरफोर्स ने जारी किए टेंडर दस्तावेज
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा

वीडियोज

Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi
Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
भरत तिवारी केस के बीच प्रशांत किशोर का CM सम्राट पर हमला, 'एक नंबर का अपराधी आदमी है'
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश की महिला क्रिकेटरों का किया अपमान, कहा- हमारी औरतें सिर्फ खाना...
शाहिद अफरीदी ने अपने ही देश की महिला क्रिकेटरों का किया अपमान, कहा- हमारी औरतें सिर्फ खाना...
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
Explained: 146 साल में सबसे सूखा रहेगा जून! एक्सपर्ट्स क्यों बोले- भारत में भयंकर अकाल ला सकता है 'गॉडजिला'?
146 साल में सबसे सूखा रहेगा जून! एक्सपर्ट्स क्यों बोले- भारत में भयंकर अकाल ला सकता है गॉडजिला?
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget