एक्सप्लोरर

CBSE 12th Exam: मीटिंग खत्म, सभी राज्य परीक्षा के लिए तैयार, दिल्ली के डिप्टी CM बोले- पहले बच्चों को वैक्सीन लगे फिर हो एग्ज़ाम

बैठक में राजनाथ सिंह ने परीक्षा कराए जाने को लेकर सभी राज्यों से लिखित में जवाब मांगा है. राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को दो दिन के अंदर लिखित में जवाब भेजना होगा. सभी राज्यों से जवाब मिलने के बाद 30 मई को बैठक के बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा.

नई दिल्ली: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज एक हाइलेवल बैठक हुई. बैठक में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने कहा कि परीक्षा होनी चाहिए, हालांकि दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पहले छात्रों का वैक्सीनेशन हो, उसके बाद परीक्षा हो.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि 12वीं कक्षा के 95 प्रतिशत छात्र 17.5 साल से अधिक की आयु के हैं, केंद्र को विशेषज्ञों से बात करनी चाहिए कि क्या उन्हें कोविशील्ड, कोवैक्सीन टीका लगाया जा सकता है. उन्होंने केंद्र से कहा कि छात्रों को टीका लगाने से पहले 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं कराना बहुत बड़ी गलती साबित होगी. 

मनीष सिसोदिया ने बैठक में कहा कि केंद्र सरकार को को 12वीं कक्षा के छात्रों के टीकाकरण के संबंध में फाइजर से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है. 

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर के अलावा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव समेत कई अधिकारी शामिल हुए थे.

 

राजनाथ सिंह ने दो दिन में लिखित में मांगा राज्यों से जवाब

बैठक में राजनाथ सिंह ने परीक्षा कराए जाने को लेकर सभी राज्यों से लिखित में जवाब मांगा है. राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को दो दिन के अंदर लिखित में जवाब भेजना होगा. सभी राज्यों से जवाब मिलने के बाद 30 मई को बैठक के बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा.


इस कैसे हो सकते हैं एग्जाम

सूत्रों ने बताया कि 12वीं की परीक्षा अब्जेक्टिव टाइप पेपर के जरिए होगी. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली को छोड़कर सभी राज्य 12वीं की परीक्षा के लिए तैयार दिखे. सूत्रों ने बताया कि परीक्षा होम सेंटर पर ही आयोजित की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि पासवर्ड प्रटेक्टेड ई-पेपर सेंटर पर भेजा जाएगा. बैठक में सीबीएसई ने कहा कि वो जून के आख़िरी हफ़्ते में परीक्षा करवा सकते हैं. 

CBSE 12वीं परीक्षा पर हाइलेवल मीटिंग खत्म, ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे एग्ज़ाम, दिल्ली को छोड़ सभी राज्य तैयार | जानें इस बार क्या होगा नया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget