एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सीएम ठाकरे बोले- मुंबई पुलिस केस सुलझाने में सक्षम, जो भी दोषी होगा उसे बख्शेंगे नहीं

उद्धव ठाकरे ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सुशांत की मौत पर राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि मुंबई पुलिस की क्षमता, क़ाबिलियत और नीयत पर सवाल उठाने वालों की कड़ी निंदा करता हूं. मुख्यमंत्री ठाकरे ने पहली बार सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बात करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस केस सुलझाने में पूरी तरह से सक्षम है. अगर किसी के पास कोई सबूत या जानकारी है तो उन्हें मुंबई पुलिस से साझा करना चाहिए. मुंबई पुलिस इस मामले की तह तक जाकर जो कोई भी दोषी होंगे उनपर सख़्त से सख़्त कार्रवाई करेगी.

वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुशांत की मौत पर राजनीति करने का गंभीर आरोप भी लगाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ''हम सुशांत के परिवारवालों, फ़ैन्स की भावनाओं को समझते हैं. लेकिन मैं उन सबसे गुज़ारिश करुंगा की वो भावनाओं को व्यक्त जरुर करें लेकिन अनजाने में इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों का हिस्सा ना बनें.''

सीएम ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी सुशांत की मौत पर राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने फडणवीस द्वारा मुंबई पुलिस की क्षमता पर अविश्वास दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ''यही देवेंद्र जब सीएम थे, तब इसी मुंबई पुलिस के आधार पर ये सीएम रह सके. इनसे ये अपेक्षा नहीं थी.''

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा- सीएम

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुशांत के मामले पर कहा, ''जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें सूली पर लटकाए बिना हम चुप नहीं बैठेंगे. लेकिन आरोप सिर्फ राजनीति करने के लिए लगाए जा रहे होंगे तो वे गलत हैं.'' उन्होंने कहा कि ''यही पुलिस कोरोना के इस संकट काल में हमारी आपकी रक्षा कर रही है. कई पुलिसकर्मियों ने जनता की रक्षा के लिए अपने प्राण दिए और आप इन पुलिसवालों पर शक कर रहे हैं. ऐसा करने वालों को शर्म आनी चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget