एक्सप्लोरर

शिंदे का सरेंडर, फडणवीस बनेंगे CM या MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह मिलेगा सरप्राइज

एकनाथ शिंदे ने भले ही सीएम पद को लेकर गेंद बीजेपी के पाले में डाल दी हो. लेकिन पुरानी राजनीतिक घटनाओं पर ध्यान दिया जाए तो महाराष्ट्र के सीएम को लेकर अभी अंदाजा लगाना जल्दबाजी होगी.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के सामने सरेंडर करके इतना तो तय कर दिया है कि वो खुद मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं है, लेकिन सस्पेंस अब भी खत्म नहीं हुआ है. क्योंकि भले ही शिंदे ने कह दिया है कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा और वो उसका समर्थन करेंगे, लेकिन बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा कौन, इस पर अब भी सस्पेंस है. और इस सस्पेंस की वजह हैं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जिन्हें महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री का नाम तय करना है. 

एकनाथ शिंदे के एलान के बाद तय है कि मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा. और इस बयान के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे देवेंद्र फडणवीस ही हैं. लेकिन क्या बीजेपी से देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री होंगे, इसपर तो अभी तक किसी ने मुहर नहीं लगाई है. शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जो तय करेंगे, वो मान्य होगा. लेकिन अभी तक न तो पीएम मोदी ने, न ही गृहमंत्री अमित शाह ने, न ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने और न ही महाराष्ट्र के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने देवेंद्र फडणवीस के नाम की मुहर लगाई है. और बीजेपी में पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री चेहरा चुनने का जो इतिहास रहा है, उससे कुछ भी तय कर पाना कतई आसान नहीं रह गया है.

अभी पिछले ही कुछ चुनावों की बात करें तो मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री रहते चुनाव हुए, लेकिन जीत के बाद मुख्यमंत्री बने मोहन यादव. छत्तीसगढ़ में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा रमन सिंह थे, लेकिन जीत के बाद मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय. राजस्थान में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा वसुंधरा राजे थीं, लेकिन भरे मंच पर उनके ही हाथों इस बात का ऐलान करवाया गया कि भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे. हां अभी का हरियाणा अपवाद है, जिसमें नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हुआ और फिर जीत के बाद भी नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बन गए.

और दूसरे नेताओं की क्या ही बात करनी, महाराष्ट्र में जब 2014 के चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी, तब भी बीजेपी ने एक गैर मराठा देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाकर चौंका दिया था. उसी साल झारखंड में भी गैर आदिवासी समुदाय के रघुवर दास और हरियाणा में गैर जाट नेता मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया था, जिसने पूरे देश की राजनीति में हलचल मचा दी थी. बड़े-बड़े नेताओं ने बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की राजनीतिक समझ पर भी सवाल खड़े किए थे, लेकिन अगले चुनावों में साफ हो गया कि केंद्रीय नेतृ्त्व ने जो नए-नए मुख्यमंत्री बनाए, उनका नाम तय करना कोई संयोग नहीं बल्कि सियासी प्रयोग था जो सफल रहा था. ऐसे में 132 सीटें जीतने के बाद भी बीजेपी का आलाकमान महाराष्ट्र में कोई सियासी प्रयोग कर दे, तो किसी को शायद ही कोई हैरत होगी. शुक्रिया. आप देख रहे थे एबीपी लाइव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget