एक्सप्लोरर

Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार को लेकर क्या कहता है कानून, अधिकतम कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ? जानें

Maharashtra Cabinet: भारतीय संविधान के मुताबिक राज्य की विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15 फीसदी के बराबर ही मंत्री बनाए जा सकते हैं.

Maharashtra Cabinet Exansion: महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharshtra CM Eknath Shinde) अपने 40 दिन पुरानी कैबिनेट का आज विस्तार करेंगे. इस बात की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को  दी. बताया जा रहा है कि मंत्रीमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) के दौरान करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं. 

इससे पहले विपक्ष ने कैबिनेट विस्तार में देरी को लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार पर निशाना साधा था. एनसीपी नेता अजित पवार ने निशाना साधते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार में इसलिए देर की जा रही है, क्योंकि शिंदे-फडणवीस की जोड़ी को दिल्ली से ग्रीन सिग्नल नहीं मिला है. आज महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार कर दिया जाएगा. 

कैबिनेट विस्तार को लेकर कानून

महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रीमंडल में कितने मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है या मंत्री बनाया जा सकता है. इसके लिए संविधान में पहले से नियम तय है. भारतीय संविधान के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट में सदस्यों की संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या की 15 फीसदी तक हो सकती है.

उसी तरह राज्य की स्थिति में भी विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15 फीसदी के बराबर ही मंत्री बनाए जा सकते हैं. यानी ​किसी प्रदेश में जितने कुल विधायक हैं, उनकी संख्या के 15 फीसदी के बराबर ही मंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं छोटे राज्यों के लिए रियायत दी गई है जहां विधानसभा के सदस्यों की संख्या 40 या उससे कम है. इन राज्य सरकारों में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं. 

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार में क्यों हुई देरी

बता दें कि बीते 30 जून को शिवसेना से बगावत के बाद एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पदी की शपथ ली थी. तभी से महाराष्ट्र में दो सदस्यीय मंत्रीमंडल काम कर रहा था. सुप्रीम कोर्ट में 16 विधायकों के निलंबन और उद्धव ठाकर गुट की ओर से दायर मामलों की सुनवाई लंबित होने के कारण महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की तारीख लगातार टलती रही है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Raid at Trump House: डोनाल्ड ट्रंप के घर पर FBI ने की छापेमारी, पूर्व राष्ट्रपति बोले- मेरे खूबसूरत घर पर किया कब्जा

Commonwealth Games 2022 में भारतीय एथलीट्स का रहा बोलबाला, हासिल किए 61 मेडल, 22 गोल्ड पर किया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget