एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः अभी तक BJP शिवसेना के बीच गठबंधन के फॉर्मूले पर सहमति नहीं, PM के दौरे के बाद बन सकती है बात

साल 2019 में फ़िलहाल एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर बीजेपी और शिसवेना दोनों ही हां का राग तो अलाप रही हैं लेकिन क्या गठबंधन टिकेगा इस सवाल का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे के बाद मिल पाएगा.

मुंबईः महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की घोषणा होने की संभावना की चर्चा राजनैतिक गलियारों में की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी और शिवसेना के बीच पहले चरण की बातचीत हो चुकी है जिसमें बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के दौरान बने फॉमूले पर रजामंदी नहीं बनी है. बीजेपी ने इस फॉर्मूले में बीजेपी को 160 शिवसेना को 110 और मित्र पक्ष को 18 का फॉर्मूला शिवसेना के सामने रखा जिसे शिवसेना ने मंजूर नहीं किया. लेकिन सूत्र बताते हैं कि 7 सितंबर को मोदी के महाराष्ट्र के दौरे के बाद इस फॉर्मूले पर मोहर लग सकती है.

साल 2014 में कभी हां कभी ना कहकर चुनाव एक साथ लड़ने के लिए ना हो गई लेकिन सरकार बनाने के लिए बाद में शिवसेना और बीजेरी दोनों ने हां कही. साल 2019 में फ़िलहाल एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर दोनों ही पार्टियां हां का राग तो अलाप रही हैं लेकिन क्या गठबंधन टिकेगा इस सवाल का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे के बाद मिल पाएगा. अक्टबूर 15 से 20 के बीच में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन अबतक बीजेपी- शिवसेना में सीट बंटवारे पर रजामंदी नही हो पाई है. जानकारों की माने तो बीजेपी 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी.

सूत्र बताते हैं कि लोकसभा में मिली बंपर जीत और 370 के एतिहासिक निर्णय के बाद मोदीमय हुए देश के माहौल के दम पर बीजेपी एकले ही चुनाव लड़कर सत्ता हासिल करने का दम भर रही है. खुद मुख्यमंत्री ये मानते हैं कि बीजेपी अगर पूरी ताक़त लगाए तो पूर्ण बहुमत खुद के दम पर मिल जाएगा लेकिन वो सत्ता के लिए शिवसेना के साथ वादाखिलाफी नहीं कर सकते.

मुख्यमंत्री ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि ‘हमारे कई लोगों को लगता है कि 100 फीसदी बहुमत आएगा लेकिन ऐसा नहीं होता कि आज दोस्ती और कल हमारे स्वार्थ के लिए हम दोस्त छोड़ दें. लोकसभा के समय हमने एक साथ जाने का तय किया. ये बात सही है कि उस समय की और आज की परिस्थिति में काफ़ी अंतर है. बीजेपी की ताकत इतनी बढ़ी है कि सहज रुप से हमारे कार्यकर्ताओं को लगता है कि ज़्यादा सीटें लड़नी चाहिए लेकिन मैं ये कहूंगा कि हम गठबंधन में लड़ेंगे.’

लेकिन इन दावों के बाद भी दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारों को लेकर मतभेद खत्म नहीं हुए हैं. इन्ही कारणों की वजह से प्रधानमंत्री का महाराष्ट्र दौरा अहम माना जा रहा है. सूत्र बताते हैं कि इस दौरे में शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की मोदी से मुलाक़ात हो सकती है और इस बैठक में ही गठबंधन पर अंतिम मोहर लग सकती है.

बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि इस बार गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों को भी बीजेपी उनके चुनाव चिन्ह कमल पर चुनाव लड़ने के लिए राज़ी कर रही है. खबरें है कि रामदास आठवले, महादेव जानकर, सदाभाउ खोत जैसे नेता अपनी पार्टी को बीजेपी में विलीन कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी 160 सीटें पर नहीं तो 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. ऐसे हालात में बीजेपी खुद के दम पर सत्ता हासिल भी कर सकती है और यही डर शिवसेना को है और वो ज़्यादा से ज़्यादा सीटें अपने नाम पर करना चाहती है.

वहीं शिवसेना इन खबरों को केवल अफवाह करार दे रही है. शिवसेना के नेता संजय राउत का कहना है कि ‘कोई कितनी भी खबरें दे दे या अफ़वाह उड़ा दे. गठबंधन के समीकरण अमित शाह, उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडनवीस के बीच ही तय होंगे.’शिवसेना को 125 से ज़्यादा सीटें मिलने का विश्वास है लेकिन हाल के माहौल को देखकर ऐसा होने की संभावना कम ही नज़र आ रही है. यानि गठबंधन हुआ तो बीजेपी की शर्तों पर ही होगा, वरना नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget