एक्सप्लोरर

Tunisha Sharma Death: 'लव जिहाद के एंगल से हो तुनिषा शर्मा मामले की जांच', महाराष्ट्र के BJP विधायक की मांग

Tunisha Sharma Death: तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी, जिसको लेकर महाराष्ट्र के BJP विधायक अतुल भातखलकर ने मामले की लव जिहाद के एंगल से जांच करने की मांग की है.

Tunisha Sharma Death: महाराष्ट्र (Maharashtra)  में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक अतुल भातखलकर (Atul Bhatkhalkar) ने अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत के मामले की जांच ‘‘लव जिहाद’’ के एंगल को ध्यान में रखकर किए जाने की बुधवार (28 दिसंबर) को मांग की. अभिनेत्री तुनिषा (21) ने गत शनिवार को टीवी धारावाहिक के सेट पर आत्महत्या कर ली थी. मामले में उनके सह कलाकार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

भातखलकर ने कहा,"पुलिस को लव जिहाद के पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करनी चाहिए." लव जिहाद शब्द का इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता मुस्लिम पुरुषों पर शादी का झांसा देकर हिंदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाने के लिए करते हैं.  

मां ने शीजान पर लगाया आरोप 

तुनिषा की मां ने सोमवार (26 दिसंबर) को आरोप लगाया था कि शीजान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और तीन से चार महीने तक उसका ‘‘इस्तेमाल’’ किया. तुनिषा ने टीवी धारावाहिक 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप', 'फितूर' और 'बार बार देखो' जैसी फिल्म में भी काम किया है.

अपनी मृत्यु के समय तुनिषा धारावाहिक 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' की शूटिंग कर रही थीं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह कहा था कि सरकार अन्य राज्यों द्वारा ‘‘लव जिहाद’’ पर बनाए गए कानूनों पर गौर करेगी और उचित फैसला करेगी.

बता दें कि तुनिषा शर्मा ने अपने टीवी शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर शूटिंग के दौरान आत्महत्या कर ली थी. एक्ट्रेस की आत्महत्या को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं. जानकारियों के मुताबिक तुनिषा तनाव में थी और इसकी वजह थी को-स्टार शीजान मोहम्मद खान (Sheezan Mohammad Khan) से ब्रेकअप.   

ये भी पढ़ें- Year Ender 2022: लिव-इन वाले श्रद्धा हत्याकांड से लेकर नूपुर शर्मा के विवादित बयान तक... वो 5 मामले जिन्होंने देश को झकझोरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget