एक्सप्लोरर

प्रवासी मजदूर! जिन्हें भूखे, प्यासे थककर सुस्ताने की सज़ा अपनी जान का नजराना है

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन की चपेट में आकर 16 मजदूरों की मौत हो गई है. ट्रैक के रास्ते जा रहे मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए.

औरंगाबाद: कोरोना वायरस देश ही नहीं दौड़ती दुनिया को थमा चुका है, लेकिन देश में लॉकडाउन की मार सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूरों पर पड़ ही है, जो दो वक्त की रोटी के लिए अपने वतन से हज़ारों किलोमीटर दूर गए, लेकिन अब इस मुश्किल वक्त में घरवापसी चाहते हैं तो उन्हें अपनी जान का नजराना पेश करना पड़ रहा है. कभी सफर में बीमार पड़ जा रहे हैं तो कभी दिल का दौरा पड़ जा रहा है. आज रेल की पटरियों पर ही मौत ने देस्तक दे दी.

लॉकडाउन की वजह से खाने के लिए अनाज नहीं थे, जीने के लिए पैसे नहीं थे, जान मुश्किल में लग रही थी और उससे बचने के लिए एक ही आस थी और वो किसी भी तरह अपने मुल्क, अपने देस, अपने गांव में वापसी... कि अगर घर पहुंच गए तो जिंदगी सलामत रह जाएगी. इस उम्मीद और आसरे ने वो हौसला दिया कि महाराष्ट्र के जालान से मध्यप्रदेश के भुसावल के लिए पैदल ही निकल पड़े. रास्ते का पता नहीं, लेकिन इतना पता था कि ये पटरी हमारे गांव से गुजती है. शहर को जाती है. इसलिए ट्रेन की पटरी को पकड़े अपने घर के लिए निकल पड़े. अभी सफर की शुरुआत ही थी. महजह 40 किलोमीटर चले थे. पैदल चले थे, ऐसे में थकना लाजमी थी. सोचा जरा सुस्ता लें. आराम के लिए रुके तो नींद ने अपनी आगोश में ले लिया, लेकिन किसे मालूम कि सफर में रुकना हमेशा की नींद सुला देगा.. कैसे घटी औरंगाबाद की घटना.. सुबह करीब 5:15 बजे बजे थे. जालना से 40 किमी पैदल चलकर आ रहे थे, बहुत ज्यादा थक गए थे तो सोचा थोड़ा आराम कर लेते हैं, जो रोटियां पकाकर लाएं हैं वो खा लेते हैं. सभी 21 मजदूर औरंगाबाद में करमाड के पास थोड़ा आराम करने के लिए रुक गए. 16-17 मजदूर रेलवे ट्रैक पर बैठ गए. उन्होंने सोचा देश में लॉकडाउन है, कोई भी ट्रेन चल नहीं रही है तो यहीं आराम कर लेते हैं. उन्होंने रोटियां भी खाईं. इस बीच पता नहीं कैसे उनकी आंख लग गई. रेल पटरियों पर ही सो गए. तभी ट्रैक पर अचानक मालगाड़ी आ गई और देखते ही देखते मालगाड़ी उनपर चढ़ गई. कुछ ही पलों में 16 मजदूर मौत की नींद सो गए. रेलवे ट्रैक पर बिखरी रोटियों की तस्वीरें देखकर दिल दहल जाता है. ये रोटियां कमाने के लिए ही ये मजदूर अपने राज्य मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र आए थे. लेकिन अब ये मजदूर कभी अपने घर नहीं जा पाएंगे. औरंगाबाद की एसपी मोक्षदा पाटिल ने बताया, ये मजदूर भुसावल जाना चाहते थे जहां से वो ट्रेन पकड़कर अपने घर जाना चाहते थे. ये पैदल जा रहे थे, पटरी पर वो आराम करने के लिए लेटे थे उनको नींद आ गई और हादसा हो गया. ट्रैक पर कुछ मजदूरों को देखने के बाद मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन परभणी-मनमाड सेक्शन के बदनपुर और करमाड स्टेशनों के बीच उन्हें टक्कर लग गई. घायलों को औरंगाबाद सिविल अस्पताल ले जाया गया है. जांच के आदेश दिए गए हैं.

पढ़ें-

महाराष्ट्र: औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 16 मजदूरों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का ...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का ...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget