एक्सप्लोरर

मनसुख हिरेन मौत मामला: एपीआई सचिन वाझे से महाराष्ट्र एटीएस फिर कर सकती है पूछताछ

मनसुख हिरेन की पत्नी ने अपने स्टेटमेंट में एपीआई सचिन वाझे का नाम लिया है, जिसको लेकर अब महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारी उनसे पूछताछ कर सकते हैं.

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच के एपीआई सचिन वाझे पर मनसुख हिरेन की पत्नी ने कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिसका मुद्दा आज महाराष्ट्र के विधानसभा में भी गूंजा. महाराष्ट्र एटीएस मनसुख हिरेन की हत्या का मामला इन्वेस्टिगेट कर रही है. कुछ दिन पहले मनसुख की डेड बॉडी कलवा फ्री में बरामद हुई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी के स्टेटमेंट के आधार पर एटीएस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और साजिश करने का मामला दर्ज किया था.

एटीएस के सूत्रों की मानें तो सचिन वाझे को सोमवार की दोपहर एटीएस के कार्यालय में बुलाया गया था, जहां पर उनसे 20 जिलेटिन के साथ स्कॉर्पियो पार्क करने के मामले की जांच से जुड़े सवाल पूछे गए. सचिन वाझे उस मामले के पूर्व जांच अधिकारी रह चुके हैं. इस वजह से उनसे इस बारे में सवाल पूछे गए.

मनसुख हिरेन की पत्नी ने अपने स्टेटमेंट में एपीआई सचिन वाझे का नाम लिया है, जिसको लेकर अब महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारी उनसे पूछताछ कर सकते हैं.

मनसुख का फोन खोलेगा राज एक अधिकारी ने बताया कि मनसुख की पत्नी के मुताबिक उन्हें 4 मार्च को किसी तावड़े का फोन आया था, जिसके बाद वो घर से निकले थे. एटीएस ने उस फोन कॉल का पता लगाने के लिए मनसुख का सीडीआर निकाला पर उन्हें उस समय का एक भी फोन कॉल नहीं मिला.

पुलिस का मानना है कि शायद कॉलर ने वाट्सअप या फिर किसी और इंटरनेट का इस्तेमाल कॉल करने के लिए किया होगा, जिस वजह से कॉलर की डिटेल नहीं मिल रही है. अब एटीएस मनसुख के फोन की तलाश में है और यह पता लगा रही है कि उसका फोन कहां हो सकता है. एटीएस को जांच में पता चला कि मनसुख के पास एक ही फोन था पर उसमें दो सिम कार्ड थे. इस वजह से दो लोकेशन दिखा रहा था. दोनों कार्ड की लास्ट लोकेशन के मुताबिक दोनों के बीच की दूरी 20 मीटर हो सकती है.

सचिन वाझे ने क्या कहा? मीडिया के लोगों ने जब सचिन वाझे से इस बारे में पूछा तो पहले उन्होंने कहा, "फिलहाल विधानसभा का सत्र चल रहा है और ऐसे सवाल के उत्तर यहां नहीं दिए जाते. पर जब पत्रकारों ने सवालों की कतार लगा दी तो उन्होंने कहा कि जो भी एलिगेशन मुझपर लगाए गए हैं वो मैंने पढ़े नहीं हैं और उन्होंने (मनसुख की पत्नी ने) आरोप लगाए हैं, मुझे नही लगता."

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी मेरे पास थी या नहीं थी इसमें आरोप क्या है, गाड़ी मेरे पास होना ये आरोप है क्या?

पत्रकारों ने जब पूछा कि आप पर हत्या का आरोप है. इस सवाल पर वाझे ने कहा कि मैंने एफआईआर पढ़ी नहीं है. मैं पढ़ लूंगा और इसका जवाब दे दूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
‘हम किसानों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे’, MSP वृद्धि पर बोले PM मोदी
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास

Embed widget