एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे का बड़ा एलान, कहा- बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन अटल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर कहा है कि बीजेपी-शिवसेना गठबंधन अटल है. इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान हटाने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की.

मुंबई: महाराष्ट्र में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उद्धव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में, दोनों दलों का गठबंधन "अटल" है. उन्होंने इसके साथ ही कहा कि यह गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेगा.

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान ठाकरे ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की. शिवेसना प्रमुख ने इसके साथ ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने और समान नागरिक संहिता लाने की अपील की.

राष्ट्र अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण का इंतजार कर रहा है- ठाकरे

ठाकरे ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नेतृत्व और दिशा प्रदान की है जिसमें प्रगति और विकास करने की अपार क्षमता है. संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और चंद्रयान-2 अभियान के लिए मैं मोदी को बधाई देता हूं. अब राष्ट्र अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और समान नागरिक संहिता का इंतजार कर रहा है." उन्होंने कहा, "कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा. मोदी ने इसे न केवल शब्दों में बल्कि वास्तविकता में सिद्ध कर दिया है."

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि महत्वाकांक्षी चंद्रमा मिशन की लिए देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर भी गर्व है. उन्होंने कहा, "भारत में अपार क्षमता है, और मोदी में, देश को (सही) दिशा देने वाला नेतृत्व मिला है." ठाकरे ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन जारी रहेगा.

हम सत्ता चाहते हैं इसमें कोई शंका नहीं है

बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा, "गठबंधन अटल है. हम सत्ता चाहते हैं इसमें कोई शंका नहीं है, लेकिन हम ऐसा राज्य के विकास के लिए चाहते हैं. बीजेपी-शिवसेना प्रदेश में चुनावों के बाद एक बार फिर सत्ता में वापस लौटेगी. मुझे इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य की बढ़ती जनसंख्या के लिए सुविधायें मुहैया करा रहे हैं."

कार्यक्रम में अपने भाषण में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि देश ने कभी किसी प्रधानमंत्री को इसरो वैज्ञानिकों के बीच बैठ कर उनका मनोबल बढ़ाते नहीं देखा. इससे पहले दिन में मोदी ने इसरो प्रमुख के सिवन को देर तक और लंबे समय तक गले लगाया. चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग में विफल होने के बाद सिवन भावुक हो गए थे.

मुंबई में पीएम ने तीन मेट्रो लाइनों के लिए रखी आधारशिला 

मुंबई में, प्रधानमंत्री ने रिमोट-कंट्रोल के माध्यम से, तीन मेट्रो लाइनों के लिए आधारशिला रखी, इसके साथ ही शहर का मेट्रो नेटवर्क 42 किलोमीटर बढ़ जाएगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री मेट्रो से जुड़े कई भवनों का उद्धाटन और शिलान्यास भी किया.

खबरों के अनुसार शिवसेना चाहती है कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी के साथ सीटों का बंटवारा आधा-आधा हो. जिसका मतलब है कि दोनों पार्टी बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. विधानसभा की कुल 288 सीटों में से, बीजेपी और शिव सेना ने 18 सीटें छोटे सहयोगियों को आवंटित करने पर सहमति जतायी है, लेकिन इस पर औपचारिक रूप से मुहर लगनी बाकी है.

यह भी पढ़ें:

 NSA डोभाल बोले- ‘कश्मीर के लोग 370 पर फैसले के साथ, पाकिस्तान ने की तनाव पैदा करने की कोशिश

तस्वीरें: जब नम हो गईं पीएम मोदी और ISRO चीफ की आखें, गमगीन हुआ माहौल 

महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी, 96 साल पुराने LSS के मंडप में किए बाप्पा के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
'गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें..', पेट्रोलियम मंत्रालय की जनता से अपील; राज्य सरकार को दिया जाएगा एक्स्ट्रा केरोसिन
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget