एक्सप्लोरर

'कहीं कोई गड़बड़ी नहीं', महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों पर चुनाव आयोग का जवाब

ECI Reply: चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट को मतदान प्रतिशत और वोटरों की संख्या की जानकारी लगातार दी जा रही थी, फिर भी कुछ और शिकायतें हैं तो आयोग उनको विस्तार से सुनेगा.

ECI Reply to Congress: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की संख्या और मतदान प्रतिशत को लेकर कांग्रेस की तरफ से उठाए गए सवाल का चुनाव आयोग ने जवाब दिया है. चुनाव आयोग ने शनिवार (30 नवंबर 2024) को कांग्रेस को दिए जवाब में कहा कि मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट को मतदान प्रतिशत और कुल वोटरों की संख्या की जानकारी लगातार दी जा रही थी, लेकिन इसके बाद भी अगर कुछ और शिकायतें और जानकारी हैं तो चुनाव आयोग उनको विस्तार से सुनने का तैयार है. 

चुनाव आयोग ने अपने लेटर में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को 3 दिसंबर शाम 5 बजे बैठक के लिए बुलाया है. बता दें कि चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे. दोनों दलों के कुछ नेताओं ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया था. 

वोटिंग प्रतिशत की आपत्तियों पर दिया ये जवाब

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग के सामने शाम 5 बजे के बाद के वोटिंग प्रतिशत और रात 11:30 बजे तक वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि को लेकर सवाल उठाते हुए शिकायत दी थी. इस मामले में आयोग ने अपने शुरुआती जवाब में साफ कहा है की वोटिंग प्रतिशत की जो तय प्रक्रिया है, उसी का पालन मतदान के दौरान किया गया था. जैसे-जैसे आंकड़े आते हैं वैसे-वैसे उन्हें पूर्व के आंकड़ों में जोड़ा जाता है.

3 दिसंबर को शाम पांच बजे होगी बैठक

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल रोल को लेकर उठाए गए सवाल पर भी साफ कहा है कि यह प्रक्रिया हर एक पार्टी के संज्ञान में लेकर अपनाई जाती है और हर एक पार्टी इसकी जांच परख भी करती है. आयोग ने अपने जवाब में वोटिंग प्रतिशत में अंतर को लेकर भी साफ किया है कि इस संबंध में पहले भी कई बार आयोग स्थिति स्पष्ट कर चुका है. इसके आगे अपने जवाब में चुनाव आयोग ने कहा है इन सबके बाद भी अगर कुछ और शिकायतें और जानकारी हैं तो चुनाव आयोग उनको विस्तार से सुनने का तैयार है. 3 दिसंबर शाम 5 बजे कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल चुनाव आयोग में आ सकता है और बैटक में अपनी बात रख सकता है.

ये भी पढ़ें

Canada-US Relations: डोनाल्ड ट्रंप के कौन से फैसले से उड़ी जस्टिन ट्रूडो की नींद! अचानक अमेरिका पहुंच लगाई ये गुहार

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Monsoon Session 2026 Day 8 Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
Highlights: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget