एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र : CM फड़णवीस हेलीकॉप्टर दुर्घटना से फिर बाल-बाल बचे, कार्यालय ने किया घटना से इनकार

रायगढ़ : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस शुक्रवार को रायगढ़ जिले में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. वह हेलीकॉप्टर पर चढ़ने ही वाले थे कि उसने उड़ान भर दी. उसके पंखे उनके सिर के करीब आ गए. रायगढ़ के कार्यकारी कलेक्टर पी.डी. मलिकनेर ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने घटना का खंडन किया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने आज इनकार किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने आज इनकार किया कि उनके हेलीकॉप्टर से जुड़ी ऐसी कोई घटना नहीं हुई जिसे लेकर बताया जा रहा था कि इसमें फडणवीस बाल बाल बच गए थे.

यह घटना करीब दोपहर बाद एक बजकर 50 मिनट पर हुई

मलिकनेर ने बताया कि, "यह घटना करीब दोपहर बाद एक बजकर 50 मिनट पर हुई. जब फड़णवीस जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी के अलीबाग हेलीपैड पर पहुंचे और प्रतीक्षारत हेलीकॉप्टर पर चढ़ने की तैयारी कर रहे थे." उन्होंने कहा कि "जैसे ही मुख्यमंत्री दरवाजे के पास आए, तो हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरनी शुरू कर दी.''

वे झुक गए और हेलीकॉप्टर 2-3 फीट की ऊंचाई पर चला गया

कलेक्टर के अनुसार ''वह किनारे की तरफ झुक गए और हेलीकॉप्टर 2-3 फीट की ऊंचाई पर चला गया. उसके पंखे उनके सिर के करीब आ गए." मलिकनेर ने कहा कि एक सर्तक सुरक्षाकर्मी तेजी से दौड़ पड़ा और मुख्यमंत्री को चोट आने से किसी तरह बचा लिया.

हेलीकॉप्टर के रोटर्स में किसी तरह की गड़बड़ी होने की जांच हुई

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर कुछ मिनट उसी हाल में रहा. वह जब तक फिर से हेलीपैड पर आता, तब तक मुख्यमंत्री को वहां से 20 फीट की दूरी पर पहुंचा दिया गया. बाद में एक तकनीशियन ने हेलीकॉप्टर के रोटर्स में किसी तरह की गड़बड़ी होने की जांच की और इसे उड़ान भरने की अनुमति थोड़ी देर में दे दी गई.

समारोह में भाग लेने व एक थिएटर का उद्घाटन करने रायगढ़ गए थे

फड़णवीस हेलीकॉप्टर में मुंबई लौटने के लिए सवार हुए. मुख्यमंत्री अलीबाग के विधायक जयंत पाटिल के जन्मदिन समारोह में भाग लेने व एक थिएटर का उद्घाटन करने रायगढ़ गए थे. गौरतलब है कि इससे पहले भी महाराष्ट्र में ही सीएम का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. उसमें वे बाल-बाल बजे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 4 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Explained: विनाशकारी 'साइक्लोन अर्नब' का आंध्र प्रदेश में तांडव, कहां कितना नुकसान, दिल्ली-NCR पर होगा असर
Cyclone Arnab Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट
Live: IMD की अर्नब पर पैनी नजर, भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget