एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: हाईकोर्ट ने कहा नेताओं की मूर्तियों को सुरक्षा दे सरकार, पीएम मोदी ने भी व्यक्त की चिंता

तमिलनाडु सरकार का कहना है कि वेल्लोर मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए हैं.

नई दिल्ली: त्रिपुरा और तमिलनाडु में मूर्तियां तोड़ने की घटनाओं पर पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चिंता व्यक्त की है. वहीं अब मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से सभी नेताओं की मूर्तियों को सुरक्षा देने की बात कही है.

हाईकोर्ट ने सरकार से कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ना बिगड़े. स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए. वहीं तमिलनाडु सरकार का कहना है कि वेल्लोर मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए हैं. मूर्तियां तोड़ने की घटना से पीएम मोदी चिंतित, अमित शाह ने कहा- अगर कोई कार्यकर्ता दोषी हुआ तो छोड़ेंगे नहीं

मूर्ति तोड़ने की घटाओं से पीएम मोदी चिंतित त्रिपुरा और तमिलनाडु में मूर्तियां तोड़ने की घटनाओं पर पीएम मोदी ने चिंता व्यक्त करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की. बीजेपी अध्यक्ष ने ट्विटर पर लिखा, ''मैने तमिलनाडु और त्रिपुरा के पार्टी सद्स्यों से बात कर ली है. अगर मुर्ति तोड़ने की घटना में कोई भी बीजेपी का शख्स शामिल होगा तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी." गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर पोती गई कालिख, बीजेपी ऑफिस पर फेंका पेट्रोल बम

उत्तर प्रदेश में तोड़ी आंबेडकर की मूर्ति उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया, "यह घटना खुर्द गांव में बुधवार तड़के हुई. जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया."

लेनिन के बाद अब तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति को पहुंचाया गया नुकसान, दो व्यक्ति गिरफ्तार

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद? सारा मामला साउथ त्रिपुरा डिस्ट्रिक्ट के बेलोनिया सबडिविज़न में रूसी क्रांति के नायक लेनिन की मूर्ति तोड़ने से शुरू हुआ. मंगलवार को ब्लादिमीर लेनिन की 11.5 फीट ऊंची फाइबर की मूर्ति को कथित तौर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से गिरा दिया. उसके बाद त्रिपुरा के सबरूम इलाके में लेनिन की ही एक छोटी प्रतिमा ढहा दी गई.

इन घटनाओं के जवाब में कोलकाता में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी और नुकसान भी पहुंचाया. तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में मंगलवार रात समाज सुधारक और द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी पेरियार की मूर्ति कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई. मामला बढ़ा तो कुछ लोगों बीजेपी ऑफिस पर पेट्रोल बम फेंका. जिस वक्त हमला किया गया बीजेपी ऑफिस में कोई नहीं था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget