एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश 1 जून से धीरे-धीरे होगा अनलॉक, सीएम शिवराज सिंह ने किया एलान

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब एक जून से राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात का एलान किया है. सीएम ने कहा कि अब पॉजिटिविटी रेट घटकर करीब 5 फीसदी हो गई है.

भोपालः मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब एक जून से राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस एलान किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना काबू में आ रहा है और अब एक जून से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी. राज्य को एक जून से चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य मे पॉजिटिविटी रेट घटकर 5 फीसदी से कम हो गई है. 10 मई को जो पॉजिटीविटी रेट 15.79 फीसदी थी उसमें खासी कमी देखने को मिली है. प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है. सीएम ने कहा कि रिकवरी रेट लगातार बढ़ रही है और 90 फीसदी से ज्यादा हो गई है. उन्होंने के कहा कि हालात पूरी तरह से काबू में हैं. सीएम अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और जल्द ही अनलॉक का प्लान जनता के सामने रखा जा सकता है. 

राज्य में 4384 नए मामले सामने आए 
दरअसल मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में पॉजिटीविटी रेट में काफी कमी आई है और संक्रमण के नए मामलों में भी गिरावट आ रही है. मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4384 नए मामले सामने आए हैं. वहीं बीते 24 घंटे में संक्रमण से 79 लोगों की मौत हुई है. 

देशभर में ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए 
 वहीं, देश में संक्रमण के ढाई लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 257,299 नए कोरोना केस आए और 4194 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,57,630 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 1 लाख 4 हजार 525 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 2.59 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 4209 संक्रमितों की जान गई थी.

 

यह भी पढ़ें-

Corona Update: 24 घंटे में आए 2.57 लाख नए कोरोना मामले, एक लाख एक्टिव केस घटे

ताउते तूफान के दौरान बार्ज पर मौजूद 49 लोगों की मौत, शिवसेना ने कहा- क्या पेट्रोलियम मंत्री जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देंगे?

 

  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget