एक्सप्लोरर

MP Bus Accident: CM शिवराज सिंह ने दिए जांच के आदेश, महाराष्ट्र सरकार ने किया मृतक के परिजनों को 10- 10 लाख रुपए देने का एलान

Khargone Bus Accident: धार जिले में एक यात्री से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई. इस हादसे में बस में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई है.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में आज एक बड़ा बस हादसा हो गया है. यहां के धार जिले में एक यात्री से भरी बस असंतुलित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी. इस हादसे में उस बस समें सवार ड्राइवर समेत 13 लोगों की मौत हो गई. खलघाट के मौक़े पर मौजूद खरगोन SP ने बताया की बस में सवार सारे लोग मारे जा चुके हैं. तेरह शव बरामद किये जा चुके हैं. किसी को ज़िंदा नहीं बचाया गया. बस में ड्राइवर समेत बारह लोग ही सवार थे. राहत कार्य में अब ज़्यादा काम नहीं बचा है. बस भी निकाल ली गई है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने MSRTC (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) को नर्मदा नदी में MSRTC बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया है

 

घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, 'मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है. बचाव कार्य जारी है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.'

बस हादसा पर शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहत-बचाव का कार्य जारी है. इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने कहा कि वे ईश्वर से सभी के सकुशल रखने की कामना करते हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- "धार जिले में खलघाट में नर्मदा नदी में सवारियों से भरी एक बस के गिरने की दुखद जानकारी मिली है. मैं सरकार और प्रशासन से मांग करता हूं कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर लोगों को राहत प्रदान पहुंचाने का काम किया जा सके."

ख़बर के मुताबिक, यह हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ है. यह हाईवे इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है. घटनास्थल इंदौर से करीब 80 किलोमीटर की दूरी है. जिस जगह संजय सेतु पुल से ये बस गिरी, वह राज्य के 2 जिलों धार और खरगोन की सीमा पर बना है. करीब आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है. इधर, खरगोन से भी मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंच गए हैं.

हादसे में 13 मृतकों में से 8 की पहचान हो गई है. इनमें...

1. चेतन- पिता राम गोपाल जांगिड़ निवासी नांगल कला गोविंदगढ़ जयपुर राजस्थान से हैं. 
2. जगन्नाथ- पिता हेमराज जोशी उम्र 70 साल निवासी मल्हारगढ़ उदयपुर राजस्थान से हैं. 
3. प्रकाश- पिता श्रवण चौधरी उम्र 40 साल निवासी शारदा कॉलोनी अमलनेर जलगांव महाराष्ट्र से.
4. नीबाजी- पिता आनंदा पाटिल उम्र 60 साल निवासी पीलोदा अमलनेरगां से.
5. महिला कमला- पति नीबाजी पाटिल उम्र 55 साल निवासी पिलोदा अमलनेर जलगांव
6. चंद्रकांत- पिता एकनाथ पाटील उम्र 45 साल निवासी अमलनेर जलगांव (उपरोक्त 1 से 6 तक के मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गई)
7. श्रीमती अरवा- पति मुर्तजा बोरा उम्र 27 साल निवासी मूर्तिजापुर अकोला महाराष्ट्र परिजन द्वारा पहचान
8. सैफुद्दीन- पिता अब्बास निवासी नूरानी नगर इंदौर परिजन द्वारा पहचान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर लिखा है, ''मैंने खरगोन कलेक्टर से फोन पर पुनः चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली है. मुख्यमंत्री सचिवालय भी रेस्क्यू ऑपरेशन में खरगोन, धार और इंदौर जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है.'' 

ये भी पढ़ें: Presidential Election 2022: आज भी बैलेट पेपर से होता है देश के महामहिम का चुनाव, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget