एक्सप्लोरर

पन्ना जिले के मजदूर की किस्मत चमकी, हीरा खदान से मिले करीब 30-35 लाख रुपये के तीन हीरे

पन्ना जिले के हीरा अधिकारी ने बताया कि टैक्स और रॉयल्टी इनकम काटकर सारा पैसा किसान को दे दिया जाएगा.

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना की धरती में दुनिया के सबसे खूबसूरत हीरे निकलते हैं. दुनिया भर में कीमती हीरों की खदानों के लिये प्रसिद्ध पन्ना में एक मजदूर की किस्मत उस समय चमक उठी जब उसे हीरा खदान से तीन हीरे मिले. इन हीरों की कीमत लगभग 30 से 35 लाख रुपये आंकी गई है.

तीनों हीरे क्रमश: 4.45, 2.16, 0.93 कैरेट के हैं. एक मजदूर ने अपनी मेहनत से इन्हें निकाला है. जब ये हीरे सुबल सरकार नाम के मजदूर को मिले तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वहीं पन्ना के जिले के हीरा अधिकारी आरके पांडे ने कहा कि सभी हीरों को सुरक्षित जमा करा लिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि आगामी नीलामी में रखा जाएगा और जो भी कीमत प्राप्त होगी उससे 12.50 फीसदी रॉयल्टी और इनकम टैक्स काटकर सभी पैसा मजदूर को दे दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड में पन्ना की हीरा खदानों से एक मजदूर को 10.69 कैरेट का हीरा मिला था.

पन्ना में बीते कुछ दिनों से कुछ ज्यादा ही हीरे निकल रहे हैं. बड़े हीरे कार्यालय में जमा भी हो रहे हैं. ऐसे हीरे ब्लैक मार्केटिंग कर चोरी छिपे बेच दिए जाते थे लेकिन अब इससे शासकीय राजस्व प्राप्त होगा.

यह भी देखें

View this post on Instagram
 

ये वीडियो मध्य प्रदेश के पन्ना की है जहां एक किसान के खेत में 3 हीरे मिले हैं. इन हीरों की कीमत यह हीरे 30 लाख से ज्यादा है. इसे हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है. पन्ना के हीरा कार्यालय में रखे यह खूबसूरत हीरे 7.59 कैरेट के हैं. सर्वोत्तम जेम क्वालिटी के इन हीरों को जरुआपुर के एक किसान मजदूर ने अपनी मेहनत से निकाला है. किसान ने 6 लोगों के साथ मिलकर लॉकडाउन में खुदाई की और ये हीरे मिले. इसे देखकर इनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. जिला हीरा अधिकारी का कहना है कि सभी हीरो को सुरक्षित जमा करा लिया गया है इनको आगामी नीलामी में रखा जाएगा और जो भी कीमत प्राप्त होगी उससे 12:50% रॉयल्टी और इनकम टैक्स काटकर सभी पैसा हीरा मालिक को दे दिया जाएगा. • • • • abplive.com • • • • #MadhyaPradesh #Panna #Video #ViralVideo #ViralPost #ViralVideo #Video #Videogram #VideoOfTheDay #India #HindiNews #ABPNews

A post shared by ABP News (@abpnewstv) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget