एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेशः उम्मीदवारों के सीने पर 'एससी-एसटी' लिखने पर मायावती ने की कड़ी निंदा

मायावती ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकारों में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के प्रति जातिवादी और द्वेषपूर्ण रवैये की वजह से दलित धर्म परिवर्तन तक करने को मजबूर हो रहे हैं.

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में सिपाही भर्ती के दौरान अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के सीने पर "एससी-एसटी" लिखने के मामले की बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने निंदा की है. उन्होंने कहा कि ऐसी जातिवादी और घृणित घटना के लिए दोषी अधिकारियों को तत्काल दंडित किया जाना चाहिए.

मायावती ने कहा कि, "इस मामले के संबंध में केंद्र सरकार को सभी राज्यों को सख्त आदेश जारी करना चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कहीं और न होने पाए." उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों से दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों पर भारी जुल्म, अन्याय और शोषण की खबरें लगातार आती रहती हैं.

मायावती ने ने कहा, "जातिवादी और घृणित घटनाओं पर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप्पी साधे रहते हैं. क्या इन घटनाओं की भर्त्सना नहीं करना शोभा देता है?"

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकारों में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के प्रति जातिवादी और द्वेषपूर्ण रवैये की वजह से दलित धर्म परिवर्तन तक करने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसका ताज़ा उदाहरण गुजरात के ऊना दलित काण्ड के पीड़ित परिवारों का है, जिन्होंने सामूहिक तौर पर हिन्दू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लि़या.

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री और बीजेपी नेताओं ने वोटों के स्वार्थ और मीडिया में प्रचार के लिए दलितों के घर जाने का नया फैशन शुरू किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी यही करती थी, लेकिन इससे दलितों के जीवन स्तर में बदलाव नहीं आने पर इनकी काफी किरकिरी हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget