एक्सप्लोरर

MP Corona News: मध्य प्रदेश में आज रात से हटेगा नाइट कर्फ्यू, सरकार ने सारे कोविड प्रतिबंध हटाए

MP Corona Guidelines: बुधवार को कोरोना संक्रमण को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मध्य प्रदेश में अब कोविड-19 के मद्देनजर लगे सभी प्रतिबंध हटाए जाएंगे.

MP Lifts Corona Restrictions: देश में कोरोना का कहर अब थोड़ा कम हो रहा है. कोरोना टीकाकरण भी 110 करोड़ के पार पहुंच चुका है. ऐसे में बुधवार को कोरोना संक्रमण को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मध्य प्रदेश में अब कोविड-19 के मद्देनजर लगे सभी प्रतिबंध हटाए जाएंगे. अब सभी कार्यक्रम सामान्य तौर पर आयोजित किए जाएंगे. मंत्रालय में आए कोरोना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है. जल्दी ही इसको लेकर आदेश जारी किए जाएंगे. हालांकि कोविड नियमों का पालन करना अभी भी जरूरी होगा. 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सूबे में अब कोरोना कंट्रोल में है. राज्य में 78 एक्टिव केस हैं. हमने महामारी में जो प्रतिबंध लगाए थे, उन सभी को हटा रहे हैं. उन्होंने कहा, सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक जमावड़ों की पूर्ण क्षमता के साथ इजाजत दे दी गई है. एमपी के विभिन्न हिस्सों में मेलों, समारोहों, शादियों और अंतिम संस्कारों का आयोजन अब बिना किसी प्रतिबंध के किया जा सकता है. 

सीएम शिवराज ने आगे कहा, रात का कर्फ्यू आज रात हटा लिया जाएगा. सिनेमा हॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल, जिम, योगा सेंटर, रेस्टोरेंट, क्लब, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेस 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे. हालांकि, हर गतिविधि के दौरान कोविड के नियमों का पालन करना जरूरी है.

गौरतलब है कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,197 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,44,66,598 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,28,555 हो गई है, जो 527 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 301 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,64,153 हो गई. 

ये भी पढ़ें

J&K Congress: जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को झटका, गुलाम नबी कैंप आजाद के 10 से ज्यादा नेताओं का इस्तीफा, लगाए ये आरोप

Delhi Air Pollution: क्या आपकी पेट्रोल-डीजल गाड़ी 10 साल से ज्यादा पुरानी है? दिल्ली सरकार ने अब लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget