एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में वापसी के लिए BJP ने तैयार किया प्लान, 51 फीसदी वोट पर नजर

Madhya Pradesh Election 2023: बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तरह मध्य प्रदेश में भी वोट प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष फोकस किया है. पार्टी ने तय किया है कि वो 10 प्रतिशत वोट बैंक बढ़ाएगी.

BJP Plan For MP Election: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने वाला है. इसे लेकर दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. बीजेपी ने अभी से अपने किले को और मजबूत करने के लिए मुकम्मल प्लान बना लिया है. जानकारी के मुताबिक, राज्य की सत्ता में वापसी के लिए पार्टी का मेगा बूथ एक्शन प्लान तैयार हो चुका है.

पार्टी ने पिछले चुनाव की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा वोट पाने की एक्सरसाइज शुरू कर दी है. पिछले चुनाव में उसे 41 फीसदी वोट ही मिले थे, यानी इस बार उसकी कोशिश 51 फीसदी वोट हासिल करने की है. इसके लिए बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को एक बार फिर नई लोकप्रियता देने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है.  

एमपी में भी गुजरात वाला फॉर्मूला

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश में पार्टी गुजरात वाला ही फॉर्मूला अपनाएगी. गुजरात चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 65 हजार बूथों पर सघन संपर्क की रणनीति तैयारी की है. इसके तहत 65 हजार बूथ कमेटियों के सदस्यों से सीधा संवाद होगा. पार्टी ने इस बार 200 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पिछले चुनाव में हारी हुई 100 सीटों को जीतने का प्लान भी तैयार हो चुका है. हारी हुई 100 सीटों पर कमल खिलाने के लिए प्रभारी तय किए जा चुके हैं. 

कोल जनजाति के कार्यक्रम में पहुंचे शाह

26 फरवरी से बीजेपी का सघन बूथ एक्शन प्लान शुरू हो सकता है. इस रणनीति को अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज यानी शुक्रवार (24 फरवरी) को सतना पहुंचे. यहां उन्होंने माता शबरी की जयंती पर आयोजित कोल जनजाति के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान शाह ने शिवराज सरकार की तारीफ करने के साथ-साथ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. 

शाह ने की सीएम शिवराज की तारीफ

शाह ने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए उन्हें गरीबों के हितैषी और प्रदेश का लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया. उन्होंने कहा, "मैं शिवराज सिंह और बीजेपी सरकार को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उन्होंने आपकी सारी जरूरतें पूरी की है." उन्होंने कहा, "जब आपने 2014 में मोदी की सरकार पहली बार बनाई, तब मोदी ने कहा था कि ये सरकार आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार है. आज 9 साल बाद जब पीछे मुड़कर देखते हैं तो पता चलता है कि एक एक बात को पूरा कर जमीन पर उतारने का काम किया गया है."

एमपी को मिली करोड़ों की सौगात

कांग्रेस पर हमला करते हुए शाह ने कहा, "मध्यप्रदेश में थोड़े समय के लिए पंजे की सरकार आई थी, उसने जनजातियों के लिए बनाई योजनाओं को बंद कर दिया था, लेकिन उनकी सरकार गिर गई तो शिवराज ने फिर योजनाएं शुरू की. मोदी और शिवराज के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनी और चल रही है." उन्होंने कहा, "इसी वर्ष में चुनाव आने वाले है, फिर से बीजेपी की सरकार बनाना है."

ये भी पढ़ें-'गुलाम' कहे जाने पर खफा हुए गुलाम नबी आजाद, जयराम रमेश को भेजा मानहानि का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget