एक्सप्लोरर

Indore: इंदौर में 'प्रवासी भारतीय दिवस' सम्मेलन में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा, एस जयशंकर ने मॉरिशस के मंत्रियों के साथ की बैठक

Pravasi Bharatiya Divas: युवा प्रवासी भारतीय दिवस में विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी हैं और वो विदेशों में रहकर भी अपनी मातृभूमि से जुड़े हैं.

S Jaishankar Meeting With Mauritius Ministers: मध्य प्रदेश के इंदौर में 'प्रवासी भारतीय दिवस' (Pravasi Bharatiya Divas) सम्मेलन में विदेशी मेहमानों का जमावड़ा लगा है. इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय इस सम्मेलन में प्रवासी भारतीयों के आने का सिलसिला जारी है. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने युवा प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरिशस के मंत्रियों (Mauritius Ministers) के साथ बैठक भी की है.

इंदौर में 'प्रवासी भारतीय दिवस' का तीन दिवसीय सम्मेलन 8-10 जनवरी तक चलेगा. 17वें सम्मेलन में 70 देशों से सैकड़ों प्रवासी इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं. 
 
मॉरिशस के मंत्रियों के साथ बैठक

इंदौर में 'प्रवासी भारतीय दिवस' सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज का युग ऐसा है, जहां हम अपनी संभावनाओं के बारे में आश्वस्त हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जुड़ना चाहते हैं. उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि देश और विदेश में भारतीय युवा इस देश के विकास को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉरिशस के मंत्रियों के साथ बैठक की. इस दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग को लेकर बातचीत हुई.

'विदेश में भारतीयों को बेहतर माहौल देने की कोशिश'

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युवा भारतीय प्रवासी दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय युवाओं को विदेश में बेहतर माहौल देने के लिए जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, डेनमार्क और पुर्तगाल के साथ माइग्रेशन और मोबिलिटी को लेकर साझेदारी की है. उन्होंने कहा कि भारतीयों के बारे में सबसे खास ये है कि वो विदेशों में रहकर भी अपनी मातृभूमि से जुड़े हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रवासी भारतीयों के लिए अपने समर्थन को अधिक से अधिक बढ़ाने की हमारी कोशिश होगी.

इंदौर (Indore) में 'प्रवासी भारतीय दिवस' सम्मेलन के दौरान केंद्रीय सूचना, प्रसारण और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे. उन्होंने भी प्रवासी भारतीय युवाओं से भारत में नवाचार, निवेश और अपने विचारों को साझा करने की अपील की.

ये भी पढ़ें:

'भारत जोड़ो यात्रा हमारे लिए तपस्या है, देश की आवाज दबाए जाने, डर और बंटवारे के खिलाफ है'- कुरुक्षेत्र में बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीजेपी की नई टीम के ऐलान पर आया पीएम मोदी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget