एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: भोपाल के लिए जारी की गई नई कोरोना गाइडलाइन, सख्ती बढ़ी, जानें सभी नए नियम

भोपाल में हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा. यह शनिवार रात 9 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए होली समेत अन्य त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाने पर रोक लगा दी गई है. अब सिर्फ घर पर ही रहकर यह मना सकते हैं. सार्वजनिक रूप से कोई भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी. रात का कर्फ्यू भी अब रात 10 बजे की जगह रात 9 बजे से शुरू होगा. इस संबंध में शुक्रवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने क्राइसिस मैनेजमेंट के अधिकारियों के साथ अहम बैठक के बाद लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी कर दी. इसके आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

नई गाइडलाइन में क्या है?

रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दुकानें और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे.

अब नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे की जगह रात 9 बजे से लागू होगा. इसका मतलब रात 9 बजे के बाद बिना काम के घर से बाहर नहीं निकला जा सकता है.

खाने की होम डिलीवरी भी रात 10 बजे तक ही हो सकेगी.

भोपाल में हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा. यह शनिवार रात 9 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को छूट रहेगी.

जिले में सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक और खेल आदि के आयोजन में बंद कार्यक्रम स्थल की 50% क्षमता और खुले में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे. इसकी पहले से अनुमति लेनी होगी.

सभी तरह के त्यौहार सिर्फ घर पर ही रहकर परिवार के सदस्यों के साथ मनाने की अनुमति रहेगी. सार्वजनिक रूप से कोई कार्यक्रम नहीं किया जाएगा.

होली पर सभी कार्यालय और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, इसलिए बिना किसी कारण के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा.

जिले में सब धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. यहां पर आम प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है. सिर्फ दैनिक गतिविधियों की अनुमति रहेगी. आम लोग उपस्थित नहीं हो सकते.

जिले में सभी रैली, जुलूस, यात्रा, प्रदर्शन और धरने पर पूरी तरह से रोक.

शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं. इसकी पहले से अनुमति लेनी होगी.

शव यात्रा में अधिकतम 20 और मृत्युभोज में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं.

रेस्टोरेंट में खाना बैठकर नहीं खा सकते, लेकिन पैक करवाकर घर ले जा सकते हैं.

जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमा घर पूरी तरह से बंद रहेंगे.

सभी पिकनिक स्पॉट आगामी आदेश तक बंद रहेंगे.

गृह मंत्रालय के यह थे निर्देश

देश में कोरोना संक्रमण की संख्या में दिनों-दिन हो रही बढ़ोतरी को नज़र में रखते हुए इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रतलाम, छिंदवाड़ा, बैतूल और खरगोन में 28 मार्च को रविवार के दिन लॉकडाउन रहेगा. इन शहरों में लॉकडाउन के मद्देनजर होली और शब-ए-बारात को सांकेतिक रूप से मनाए जाने की ही अनुमति दी जा सकेगी.

अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने बताया था कि जिन जिलों में प्रतिदिन औसतन 20 से ज्यादा कोविड पॉजिटिव केसेस आ रहे हैं, वहां शादी समारोह में 50 और अंतिम यात्रा में 20 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो सकेंगे. साथ ही उठावने और मृत्यु भोज इत्यादि कार्यक्रमों में भी 50 से अधिक व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो पाएंगे.

नए निर्देशों अनुसार स्वीमिंग पूल, जिम और सिनेमा-घर बंद रहेंगे. बंद हॉल में क्षमता के 50 प्रतिशत, अधिकतम 100 व्यक्ति ही कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकेंगे. रेस्टोरेंट में खाने पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन रेस्टॉरेंट खाने के पार्सल प्रदाय कर सकेंगे. लॉकडाउन वाले सातों जिलों में डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को धार्मिक स्थलों में लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए प्रतिबंध लगाने और लॉकडाउन की अवधि में परिवर्तन करने संबंधी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया. इसी आधार पर शुक्रवार को भोपाल में नई गाइडलाइन जारी की गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
BJP की टीम से छुट्टी होने पर अमित मालवीय बोले, 'एक दशक में मुझे...'
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी | पूरी लिस्ट
Xप्लेन: BJP का नया संगठनात्मक ढांचा तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP के नए 'धुरंधर' तैयार, कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget