एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश हनीट्रैप केस: अफसरों के वीडियो वायरल कराने और ब्लैकमेलिंग में व्यवसायी और टीवी पत्रकार शामिल

हनीट्रैप मामले की चार आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी के आरोप में एसआईटी द्वारा शनिवार को राजधानी की जिला अदालत में पेश चार्जशीट में यह बात सामने आई है. सीएम कमलनाथ खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनीट्रैप मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे ही चौकाने वाले खुलासे भी हो रहे हैं. अब इस पूरे घिनौने स्कैंडल में टीवी पत्रकारों और व्यवसायियों के नाम भी सामने आये हैं जो महिलाओं के साथ मिलकर ब्लैक मेलिंग का काम करते थे. हनीट्रैप मामले की चार आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी के आरोप में एसआईटी द्वारा शनिवार को राजधानी की जिला अदालत में पेश चार्जशीट में यह बात सामने आई है.

पुलिसकर्मी बिजनेसमैन और पत्रकार करते थे अड़ीबाजी

चार्जशीट में हनीट्रैप मामले की आरोपी मोनिका यादव ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि राजधानी और प्रदेश के कई बड़े बिजनेसमैन और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे. न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित श्रीवास्तव की अदालत में पेश चालान में खुलासा हुआ है कि मामले में आरोपित आरती दयाल, श्वेता विजय जैन के साथ बिजनेसमैन अरुण सहलोत, और टीवी पत्रकार मिलकर काम करते थे. मानव तस्करी मामले में मोनिका यादव ने एसआईटी को दिए बयानों में कहा कि अरुण सहलोत ने ही आईएएस पीसी मीणा के अश्लील वीडियो वायरल किए थे. इसके बाद श्वेता विजय जैन और आरती दयाल के बीच दूरियां बन गई थीं.

ब्लैक मेलिंग के जरिए कराते थे ट्रांसफर पोस्टिंग और सरकारी ठेके

हनीट्रैप गैंग की मोनिका यादव ने खुलासा किया कि ब्लैकमेलिंग के हर मामले में भोपाल के दो मीडियाकर्मियों का योगदान होता था और इनके माध्यम से ही ब्लैकमेल के पैसों का लेन-देन होता था. यह गैंग ब्लैकमेलिंग के जरिए ट्रांसफर, पोस्टिंग, सरकारी ठेके दिलाने का काम किया करते था. वहीं इस मामले में छतरपुर के एक थाना प्रभारी की भी भूमिका सामने आई है जिसे आरोपियों द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने संबंधी सभी बातें मालूम थी.

आरती दयाल की गुलाबी डायरी उगल रही राज

एसआईटी द्वारा पेश चालान के अनुसार आरोपी आरती दयाल की गुलाबी डायरी में सरकारी अफसरों के ट्रांसफर संबंधी जानकारी और अंतरंग वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग से करोड़ों रुपए की वसूली की जानकारी दर्ज है. आरती दयाल के हाथों से लिखी पांच डायरी बरामद हुई हैं. गुलाबी डायरी में अश्लील वीडियो के आधार पर वसूली गई मोटी रकम का ब्यौरा है. जिन लोगों से यह वसूली की गई है, उनके नाम कोडवर्ड में लिखे हैं. आरती से बरामद अन्य चार डायरियों में सरकारी अफसरों के ट्रांसफर, पोस्टिंग संबंधी जानकारी और करोड़ों की प्रॉपर्टी के लेन-देन की जानकारी भी मौजूद है.

एमपी सरकार मामले पर सख्त, मंत्री बोले किसी को नहीं बख्सेंगे

जहां हनीट्रैप के मामले में एसआईटी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है, वहीं कांग्रेस सरकार के कानून मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि इस मामले में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश में इस तरीके के घिनौने काम को तरजीह कांग्रेस सरकार में नहीं मिल सकती, गृह मंत्री और सीएम कमलनाथ खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

बिहार: 2010 के आधार पर होगा विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा- प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget